राघव चड्ढा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा की याचिका समिति के अध्यक्ष नियुक्त

Updated:
विज्ञापन
Raghav Chadha

राघव चड्ढा, फोटो एक्स

Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर BJP में शामिल हुए राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा को इस सदन की याचिका समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

विज्ञापन

Raghav Chadha: राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने याचिका समिति का पुनर्गठन करने के बाद सदन के 10 सदस्यों को इस समिति के लिए नामित किया. समिति 20 मई से प्रभाव में है.

समिति में चड्ढा के अलाव कौन-कौन हैं शामिल?

समिति में चड्ढा के अलावा हर्ष महाजन, गुलाम अली, शंभू शरण पटेल, मयंककुमार नायक, मस्तान राव यादव बीडा, जेबी माथेर हिशाम, सुभाशीष खुंटिया, रवंगवरा नारजारी और संदोष कुमार पी. अन्य सदस्य हैं.

डॉ मेनका गुरुस्वामी को संयुक्त समिति का सदस्य नामित

राज्यसभा सचिवालय ने एक अन्य अधिसूचना में कहा, राज्यसभा के सभापति ने 20 मई 2026 को राज्यसभा सदस्य डॉ मेनका गुरुस्वामी को कॉरपोरेट कानून (संशोधन) विधेयक 2026 संबंधी संयुक्त समिति का सदस्य नामित किया है. लोकसभा की एक भिन्न अधिसूचना में, अध्यक्ष ने अरविंद गणपत सावंत को कॉरपोरेट कानून (संशोधन) विधेयक पर संयुक्त समिति में नामित किया है और यह निर्णय 21 मई से प्रभावी है.

ये भी पढ़ें: क्या प्रियंका चोपड़ा ने करवाई राघव चड्ढा की BJP में एंट्री? नवजोत कौर का बड़ा खुलासा

कियारा आडवाणी से परिणीति चोपड़ा तक, पहली बार मदर्स डे सेलिब्रेट करेंगी बॉलीवुड की ये न्यू मॉम्स

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola