Video: मुफ्त में ‘जहर’ भी खाने को तैयार? एक्सपायर्ड चॉकलेट लूटने उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन

गारबेज से चॉकलेट उठा ले जाते लोग (Photo/X)

कानपुर के पनकी में कूड़े के ढेर से एक्सपायर्ड चॉकलेट और टॉफियां लूटने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सवाल यह उठता है कि क्या मुफ्त के लालच में लोग जानलेवा जहर खाने को भी तैयार हैं?

विज्ञापन

मुफ्त में कुछ मिल जाए तो उसे लूट लेने की होड़ किस हद तक जा सकती है, इसका एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है. जिसमें बच्चे और बड़े कूड़े के बीच से टॉफियां और चॉकलेट बीनते और उन्हें थैलियों में भरते नजर आ रहे हैं

विज्ञापन

कूड़ा डंपिग यार्ड में फेंकी गई थी टॉफियां

वीडियो कानपुर के पनकी इलाके का बताया जा रहा है, जहां कूड़े के ढेर से एक्सपायर्ड चॉकलेट और टॉफियां उठाने के लिए लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है. वायरल वीडियो के मुताबिक, पनकी के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कूड़ा डंपिंग यार्ड में बड़ी मात्रा में चॉकलेट और टॉफियां फेंकी गई थीं. दावा है कि किसी कंपनी या व्यापारी ने ये एक्सपायर्ड चॉकलेट फेंकी थी.

चॉकलेट लूटने पहुंचे लोग

जैसे ही आसपास के लोगों और बच्चों को खुले में चॉकलेट पड़े होने की जानकारी मिली, बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए, जो वीडियो में लोग कूड़े के बीच से चॉकलेट और टॉफियां बीनते नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: iPhone विवाद या पारिवारिक कलह? कुणाल केस में सामने आया नया सच, मौसी ने शेयर किया वीडियो

थैलियों में भर ले गए चॉकलेट

कई लोग इन्हें थैलियों और बोरियों में भरकर अपने साथ ले जाते भी दिखाई देते हैं. कुछ ही देर में डंपिंग यार्ड के आसपास ऐसी भीड़ जमा हो गई, मानो वहां कोई मुफ्त सामान बांटा जा रहा हो. हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रही चॉकलेट और टॉफियां वास्तव में एक्सपायर्ड थीं या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है, न ही यह स्पष्ट है कि इन्हें किस कंपनी या व्यापारी ने वहां फेंका था.

ये भी पढ़ें: दादा-दादी के जमाने के नामों का मॉडर्न अंदाज, बच्चे के लिए चुनें ये नाम

मुफ्त में मिला जहर भी खाने को तैयार हैं लोग?

फूड सेफ्टी को लेकर यह वीडियो इसलिए भी चिंता पैदा करता है क्योंकि एक्सपायर्ड या खराब हो चुके खाद्य पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है. फिलहाल पनकी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है और एक सवाल छोड़ रहा है. मुफ्त मिलने के चक्कर में क्या हम यह देखना भी भूल जाते हैं कि चीज खाने लायक है या नहीं? क्या मुफ्त में मिला जहर भी खाने को लोग तैयार हैं?


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola