Delhi Rain : बारिश ने बढ़ाई दिल्ली-NCR की टेंशन, अलर्ट जारी; जानें कब तक बरसेंगे बादल
दिल्ली का मौसम (File Photo)
Delhi Rain : दिल्ली में मंगलवार (25 अगस्त) की सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली. राजधानी के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश से सड़कों पर पानी भर गया और लोगों की परेशानी बढ़ गई. जानें कब तक होगी बारिश.
Delhi Rain : मौसम विभाग ने ताजा वेदर अपडेट में बताया कि दिल्ली में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है. मंगलवार को राजधानी के कई इलाकों में मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना है. कुछ जगहों पर तेज बारिश और आंधी भी आ सकती है. इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
25 अगस्त 2026 का मौसम : तापमान में बढ़ोतरी होगी. अधिकतम तापमान 34 से 36°C और न्यूनतम तापमान 25 से 27°C के बीच रहेगा. हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिम से बदलकर शाम तक दक्षिण-पूर्व (10-15 किमी/घंटे) होगी. इस दिन हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. सुबह से दोपहर के दौरान कई जगहों पर हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश होगी, जबकि दोपहर से शाम के बीच हल्की बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: मौसम : राखी पर बरसेंगे बादल, भारी बारिश की चेतावनी; 30 अगस्त तक इन राज्यों में अलर्ट
26 अगस्त 2026 का मौसम : तापमान में और वृद्धि देखी जाएगी. अधिकतम तापमान 35 से 37°C और न्यूनतम तापमान 25 से 27°C दर्ज किया जाएगा. हवा दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम दिशा में 10-15 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेगी. इस दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है और आसमान में केवल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे.
27 अगस्त 2026 का मौसम : अधिकतम तापमान 35 से 37°C और न्यूनतम तापमान 25 से 27°C बना रहेगा. उत्तर-पश्चिम से पश्चिम दिशा की ओर चलने वाली हवाओं की गति थोड़ी तेज होकर 15-20 किमी/घंटा हो जाएगी. मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है, हालाँकि आसमान में आंशिक रूप से बादल दिखाई दे सकते हैं.
28 अगस्त 2026 का मौसम : तापमान 35 से 37°C (अधिकतम) और 25 से 27°C (न्यूनतम) के स्थिर स्तर पर रहेगा. हवाएं मुख्य रूप से पश्चिम दिशा से 10 से 20 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी. दिन भर मौसम साफ से आंशिक रूप से बादल युक्त रहेगा और बारिश नहीं होगी. इस दिन लोग रक्षाबंधन का त्योहार मनाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए