मौसम : राखी पर बरसेंगे बादल, भारी बारिश की चेतावनी; 30 अगस्त तक इन राज्यों में अलर्ट
कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Photo: PTI)
Weather Forecast : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, गंगा के मैदानी इलाकों में पश्चिम बंगाल और उससे सटे झारखंड व उत्तरी ओडिशा के ऊपर बने कम दबाव वाले क्षेत्र के प्रभाव से कुछ राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं. जानें किन राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है.
Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 25 से 28 अगस्त और 30 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के अलावा लद्दाख में, जबकि 25 से 30 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. इस साल 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार पड़ रहा है. इस दिन कुछ राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है.
झारखंड में बारिश का अलर्ट
झारखंड में 25 से 28 अगस्त 2026 के दौरान पूरे राज्य में कहीं-कहीं गरज, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है. 25 अगस्त को दक्षिणी (सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम) और सटे मध्य भागों (गुमला, खूंटी), 26 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी, मध्य (लोहरदगा, गुमला, खूंटी) व दक्षिणी भागों (सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम), 27 अगस्त को मध्य (लोहरदगा, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद), उत्तर-पश्चिमी (लातेहार, चतरा) व उत्तर-पूर्वी (गिरिडीह) भागों जबकि 28 अगस्त को दक्षिणी (सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम) और सटे मध्य (गुमला, लोहरदगा, खूंटी) इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट
25 अगस्त को छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और वज्रपात होने की संभावना है. कुछ ऐसा ही मौसम 26 अगस्त को देखने को मिल सकता है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 25 से 26 अगस्त, पूर्वी मध्य प्रदेश में 25 से 29 अगस्त, विदर्भ में 25 से 28 अगस्त अगस्त के दौरान बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
बंगाल के अलावा इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
25 से 30 अगस्त के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल (कोलकाता, हावड़ा, हुगली वाला इलाका), उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) और सिक्किम में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, 27 से 30 अगस्त के दौरान ओडिशा में भी बहुत भारी बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
बिहार का मौसम कैसा रहेगा?
25 अगस्त को बिहार के लगभग सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि उत्तर-पूर्वी बिहार के कई जिलों में एक-दो स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है. इस दौरान मौसम मुख्य रूप से बारिश वाला रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Weather : रक्षाबंधन में भारी बारिश का खतरा, पढ़ें 30 अगस्त तक का वेदर अपडेट
पूर्वोत्तर भारत में हो सकती है भारी बारिश
अरुणाचल प्रदेश में 25 से 26 अगस्त और 29-30 अगस्त के दौरान, जबकि असम और मेघालय के अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27 से 30 अगस्त के दौरान काफी भारी बारिश होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए