Chhattisgarh Weather : रक्षाबंधन में भारी बारिश का खतरा, पढ़ें 30 अगस्त तक का वेदर अपडेट
Chhattisgarh Weather : पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय रहा. बस्तर संभाग में कई स्थानों पर, जबकि रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई. यहां पढ़ें मौसम विभाग का पूर्वानुमान.
Chhattisgarh Weather :छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. मौसम में खास परिवर्तन नहीं होगा और तापमान लगभग सामान्य बना रहेगा. पढ़ें मौसम विभाग ने 29 अगस्त तक के वेदर को लेकर क्या दिया अपडेट.
25 अगस्त 2026 का मौसम : छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और वज्रपात होने की संभावना है.
26 अगस्त 2026 का मौसम: प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और वज्रपात हो सकता है.
27 अगस्त 2026 का मौसम : छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और वज्रपात होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: 25 अगस्त को झारखंड-बिहार समेत 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफानी की चेतावनी
28 अगस्त 2026 का मौसम : प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और वज्रपात होने की संभावना है. इस दिन रक्षाबंधन का त्योहार लोग मनाएंगे.
29 अगस्त 2026 का मौसम : प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दिन किसी भी स्थान के लिए मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है.
मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
30 अगस्त 2026 का मौसम : छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दिन भी किसी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए