Kal Ka Mausam: 25 अगस्त को झारखंड-बिहार समेत 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफानी की चेतावनी
तेज बारिश में रेनकोट पहने दोपहिया वाहन चालक, Photo ANI
Kal Ka Mausam: गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तरी ओडिशा के ऊपर बने निम्न दबाव (Low-Pressure Area) के प्रभाव से 25 अगस्त को देश के कई हिस्सों में मानसून की चाल काफी उग्र रहने वाली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 25 अगस्त को झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है.
झारखंड में 25 अगस्त लगभग सभी इलाकों में घने बादल छाए रहेंगे और अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जाएगी. मौसम विभाग के अनुसार, कल राज्य में 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात होने का भी खतरा बना रहेगा.
आपके शहर में
बिहार में 25 अगस्त को बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी
25 अगस्त को बिहार के ज्यादातर जिलों में व्यापक रूप से बारिश का मुख्य दौर देखने को मिलेगा. कल राज्य में भारी बारिश के साथ 30-40 किमी/घंटे की गति से आंधी-तूफान चलने की चेतावनी जारी की गई है.
छत्तीसगढ़ में 25 अगस्त को अति भारी बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ में 25 अगस्त का दिन मौसम के लिहाज से संवेदनशील है. IMD ने राज्य में 'अति भारी बारिश' (Very Heavy Rainfall) की आशंका जताई है. इसके साथ ही कई इलाकों में बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है.
मध्य प्रदेश में 25 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान
मध्य प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में 25 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है. 25 अगस्त को दिन भर बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है.
उत्तर प्रदेश में 25 अगस्त को बारिश होने की संभावना
- पूर्वी उत्तर प्रदेश : 25 अगस्त व्यापक रूप से वर्षा का दौर जारी रहेगा और कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है.
- पश्चिमी उत्तर प्रदेश : 25 अगस्त को कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
ओडिशा में 25 अगस्त को बारिश की संभावना
25 अगस्त को ओडिशा के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ तटीय व आंतरिक इलाकों में तेज हवाओं (30–40 किमी/घंटा) के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है.
पश्चिम बंगाल में 25 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट
गांगेय पश्चिम बंगाल और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 25 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट है. कल इस क्षेत्र में 30 से 40 किमी/घंटे (हवा की गति 50 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है) की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी.
अन्य राज्यों में 25 अगस्त के मौसम का हाल
- उत्तर भारत : उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 25 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है. वहीं, जम्मू-कश्मीर और आसपास के मैदानी इलाकों में 25 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.
- पश्चिम भारत : महाराष्ट्र के कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में 25 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है. मराठवाड़ा में बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.
- दक्षिण भारत : केरल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में 25 अगस्त भारी बारिश के साथ 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में बारिश ने खोली नालों की सफाई की पोल, ITO से सदर बाजार तक पानी-पानी; AAP ने BJP को घेरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए