School Closed: गुरुग्राम में भारी बारिश, 25 अगस्त को स्कूल-कॉलेज बंद, वर्क फ्रॉम होम का निर्देश
गुरुग्राम में बारिश से सड़कों पर जलभराव, फोटो ANI
School Closed: हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार (24 अगस्त) दोपहर करीब एक घंटे हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की नागरिक व्यवस्था की पोल खोल दी. जिला प्रशासन के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 1:30 बजे तक शहर में 70 मिलीमीटर (mm) बारिश दर्ज की गई. बारिश के चलते दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे समेत कई मुख्य मार्गों पर पानी भर गया, जिससे गाड़ियां पानी में तैरती नजर आईं.
School Closed: सड़कों पर बने बदतर हालात को देखते हुए गुरुग्राम के डिप्टी कमिश्नर (DC) ने 25 अगस्त 2026 के लिए एडवाइजरी जारी की है. प्रशासन ने सभी कॉर्पोरेट ऑफिस, सरकारी व प्राइवेट शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने कर्मचारियों को 'वर्क फ्रॉम होम' (Work From Home) करने की अनुमति दें. हालांकि प्रशासन की ओर से स्कूल बंद का अलग से कोई आदेश नहीं दिया है. इस कदम से सड़कों पर ट्रैफिक कम होगा और सिविक एजेंसियों को नालियों व सड़कों की मरम्मत का काम करने में आसानी होगी.
प्रभावित इलाके: कहां लगा सबसे लंबा जाम?
यातायात पुलिस द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, निम्नलिखित इलाकों में आवाजाही सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है.
- राजीव चौक और इफ्को चौक: हाईवे से उतरने वाले रास्तों पर 2 से 3 फीट पानी.
- सोहना रोड: स्कूल बसें और एंबुलेंस जलभराव में फंसी रहीं.
- नरसिंहपुर और हीरो होंडा चौक: सिरहौल बॉर्डर से नरसिंहपुर तक वाहनों की रफ्तार धीमी.
- अंडरपास: नाहरपुर अंडरपास में पानी भरने से आवाजाही पूरी तरह ठप.
- पुराना गुरुग्राम: सदर बाजार, गुरुद्वारा रोड और बसई रोड पर दुकानों तक पहुंचा पानी.
सिविक एजेंसियों को मरम्मत के निर्देश
प्रशासन ने बताया कि WFH की सलाह से सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा, जिससे जीएमडीए (GMDA) और नगर निगम (MCG) की टीमें ड्रेनेज की सफाई और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का काम तेजी से पूरा कर सकेंगी.
ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: 25 अगस्त को झारखंड-बिहार समेत 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफानी की चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए