भारत के सामने कहीं नहीं टिकता पाकिस्तान! मिलिट्री पावर रैंकिंग में भारत 10 स्थान आगे

Updated:
विज्ञापन

सैन्य ताकत में भी पाकिस्तान पर भारी भारत. फोटो-AI

भारत सैन्य ताकत में भी पाकिस्तान को लताड़कर पीछे छोड़ दिया है.ग्लोबल फायरपावर की 2026 मिलिट्री रैंकिंग की रिपोर्ट में भारत चौथे स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान 14वें नंबर पर. जानिए भारत के सैन्य बल, विमान और टैंक की संख्या.

विज्ञापन

ग्लोबल फायरपावर की 2026 मिलिट्री रैंकिंग में भारत ने 145 देशों में चौथा स्थान हासिल किया है, जबकि पाकिस्तान 14वें नंबर पर है. यानी रैंकिंग में भारत पाकिस्तान से 10 स्थान ऊपर है. अमेरिका पहले, रूस दूसरे और चीन तीसरे स्थान पर हैं. ग्लोबल फायरपावर के मुताबिक भारत का पावर इंडेक्स स्कोर 0.1346 है, जबकि पाकिस्तान का 0.2626 है. इस इंडेक्स में स्कोर जितना कम होता है, रैंकिंग उतनी बेहतर मानी जाती है.

विज्ञापन

सक्रिय सैन्यकर्मियों की संख्या में बड़ा अंतर

ग्लोबल फायरपावर के आंकड़ों के मुताबिक भारत के पास करीब 14.31 लाख सक्रिय सैन्यकर्मी हैं, जबकि पाकिस्तान के पास करीब 6.60 लाख सक्रिय सैन्यकर्मी हैं. भारत के पास लगभग 10 लाख रिजर्व सैन्यकर्मी और पाकिस्तान के पास करीब 5.50 लाख रिजर्व सैन्यकर्मी बताए गए हैं. पैरामिलिट्री बलों की संख्या में भी भारत आगे है.

कुल सैन्य विमानों में भारत आगे

हवाई ताकत में भी भारत की बढ़त दिखाई देती है. ग्लोबल फायरपावर के अनुसार भारत के पास कुल 2,183 सैन्य विमान हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 1,397 विमान हैं. भारत के पास 476 फाइटर एयरक्राफ्ट हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 331। डेडिकेटेड अटैक एयरक्राफ्ट की संख्या भारत में 124 और पाकिस्तान में 90 बताई गई है. ट्रांसपोर्ट विमानों में भी भारत 277 के साथ पाकिस्तान के 63 विमानों से आगे है.

हेलिकॉप्टरों की संख्या में भी भारत आगे है. भारत के पास 594 हेलिकॉप्टर और 79 अटैक हेलिकॉप्टर बताए गए हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 379 हेलिकॉप्टर और 55 अटैक हेलिकॉप्टर हैं. हालांकि कुछ विमान श्रेणियों, जैसे ट्रेनर एयरक्राफ्ट, में पाकिस्तान भारत से आगे है.

टैंकों और बख्तरबंद वाहनों में भारत की बढ़त

जमीनी सैन्य संसाधनों में भारत के पास करीब 3,913 टैंक हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 2,677 टैंक बताए गए हैं. यानी इस श्रेणी में भारत के पास पाकिस्तान से करीब 1,236 ज्यादा टैंक हैं.

बख्तरबंद वाहनों की संख्या में भी बड़ा अंतर है. ग्लोबल फायरपावर के आंकड़ों के मुताबिक भारत के पास करीब 1,63,554 आर्मर्ड व्हीकल हैं, जबकि पाकिस्तान के पास करीब 59,044 बख्तरबंद वाहन बताए गए हैं.

लेकिन तोपखाने और रॉकेट सिस्टम में पाकिस्तान आगे

सैन्य ताकत की तस्वीर पूरी तरह एकतरफा नहीं है. कुछ हथियार प्रणालियों में पाकिस्तान भारत से आगे है. ग्लोबल फायरपावर के मुताबिक पाकिस्तान के पास करीब 662 स्व-चालित तोपें हैं, जबकि भारत के पास 100. इसी तरह मल्टीपल रॉकेट लॉन्च सिस्टम यानी MLRS में पाकिस्तान के पास 652 सिस्टम हैं, जबकि भारत के पास करीब 300 बताए गए हैं.

वहीं टो की जाने वाली तोपों की संख्या में भारत काफी आगे है. भारत के पास करीब 5,640 टो की जाने वाली तोपें हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 2,629 ऐसी तोपें बताई गई हैं.

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर यात्रियों को राहत, फिरोजाबाद में ठहरेंगी पांच विशेष ट्रेनें; दिल्ली-कानपुर के बीच भी चलेंगी स्पेशल ट्रेनें


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola