दिल्ली में बारिश ने खोली नालों की सफाई की पोल, ITO से सदर बाजार तक पानी-पानी; AAP ने BJP को घेरा

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली के दुर्गा विहार की तस्वीर

दिल्ली में सोमवार की बारिश ने नगर निगम की नालों की सफाई के दावों की पोल खोल दी. ITO से लेकर सदर बाजार तक सड़कों और दुकानों में पानी भर गया. आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी को घेरा है.

विज्ञापन

Delhi Rain : नई दिल्ली में सोमवार दोपहर हुई तेज बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं कई इलाकों में जलभराव ने परेशानी बढ़ा दी. ITO चौराहे पर भारी पानी भरने से लंबा जाम लग गया. मुनीरका, बदरपुर, सिकंदरपुर घोसी और एयरोसिटी में भी जलभराव की खबर है.

विज्ञापन

सड़कों से बाजार तक भरा पानी

सदर बाजार में बारिश का पानी दुकानों में घुस गया. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने इससे जुड़े वीडियो साझा करते हुए दिल्ली की BJP सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के नालों की सफाई के बड़े दावे बारिश में बेनकाब हो गए हैं. भारद्वाज ने कहा कि दुकानों में पानी भरने से व्यापारियों का सामान खराब हो रहा है और वे परेशान हैं.

IMD ने बारिश जारी रहने की जताई संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश जारी रह सकती है. सोमवार दोपहर 2:30 बजे सफदरजंग में गरज के साथ बारिश दर्ज की गई और तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा. रिज इलाके में भी हल्की गरज, बारिश और धुंध दर्ज की गई, जहां तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था.

श्रेणी24 घंटे में बारिश
बहुत हल्की0.1–0.25 सेमी से कम
हल्की0.25–0.75 सेमी
मध्यम0.75–3.5 सेमी
भारी3.5–7.5 सेमी
बहुत भारी7.5–12.5 सेमी
अत्यंत भारी12.5 सेमी या उससे ज्यादा

इससे पहले रविवार सुबह भी दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई थी. वहीं IMD ने देश के कई राज्यों में भी बारिश दर्ज होने की जानकारी दी है. हरियाणा में 12 से 20 सेंटीमीटर तक बहुत भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, असम, तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक के कई हिस्सों में भी भारी बारिश हुई.

Also read : Heavy Rain Alert: झारखंड-बिहार समेत 7 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अगले 5 दिनों के मौसम का हाल



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola