Mahtari Vandan Yojana : क्या रक्षाबंधन से पहले आएंगे 1000 रुपये? लाभार्थी महिलाओं के लिए अच्छी खबर
महतारी वंदन योजना (Photo: X)
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए बड़ी खबर है. 31वीं किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं के खातों में रक्षाबंधन से पहले ही किस्त की राशि पहुंच सकती है.
Mahtari Vandan Yojana : रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए अच्छी खबर है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. सरकार की तैयारी है कि इस बार योजना की किस्त तय समय से पहले यानी रक्षाबंधन से पहले ही महिलाओं के बैंक खातों में भेज दी जाए. इससे प्रदेश की लाखों पात्र महिलाओं को त्योहार से पहले आर्थिक मदद मिल सकेगी. सरकार का कहना है कि रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को किसी तरह की परेशानी न हो और उन्हें आर्थिक सहारा मिले, इसलिए किस्त की राशि एडवांस में जारी करने की तैयारी की जा रही है.
सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेजे जाते हैं पैसे
महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है. इसके लिए DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे पैसे सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचते हैं. इससे भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहती है और बीच में किसी तरह की परेशानी की संभावना कम होती है. सरकार के अनुसार, अब तक 30 किस्तों के जरिए बड़ी संख्या में महिलाओं को आर्थिक मदद मिल चुकी है. योजना के तहत महिलाओं को हर महीने नियमित रूप से आर्थिक सहायता दी जा रही है.
महतारी वंदन योजना क्यों चलाती है सरकार
महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की प्रमुख महिला-केंद्रित योजनाओं में से एक है. इसका उद्देश्य महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद देकर उन्हें आत्मनिर्भर और मजबूत बनाना है. सरकार के अनुसार, योजना के तहत मिलने वाली राशि का इस्तेमाल महिलाएं अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकती हैं. वे इस पैसे से घर-परिवार की जरूरतें पूरी करने के साथ अपनी व्यक्तिगत जरूरतों पर भी खर्च कर सकती हैं. सरकार का मानना है कि नियमित आर्थिक सहायता मिलने से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार के फैसलों में उनकी भागीदारी भी बढ़ेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए