School Holiday : इस सप्ताह 2 दिन बंद रहेंगे स्कूल, दफ्तर और बैंक में भी छुट्टी

Updated:
विज्ञापन

स्कूलों में छुट्टियां (Photo: AI)

School Holiday : अगस्त का महीना अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. इस महीने में अब सिर्फ दो छुट्टियां बाकी हैं. त्योहारों और खास दिनों के चलते इन तारीखों पर स्कूल-कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे. छत्तीसगढ़ सरकार के कैलेंडर के अनुसार कब-कब अवकाश है. जानें

विज्ञापन

School Holiday : अगस्त का महीना त्योहारों और छुट्टियों के लिहाज से काफी खास रहता है. इस दौरान स्कूल-कॉलेज के छात्रों को कई दिनों की छुट्टी मिलती है, वहीं सरकारी कर्मचारियों और नौकरीपेशा लोगों को भी त्योहारों व सार्वजनिक अवकाश का फायदा मिलता है. बैंक ग्राहकों के लिए भी इस महीने कई छुट्टियां तय हैं. अगस्त की कुछ छुट्टियां बीत चुकी हैं, जबकि अभी कुछ अवकाश बाकी हैं.

विज्ञापन

अगस्त में बाकी छुट्टियों की जानकारी होना आपके लिए काम की हो सकती है. अगर आपको बैंक जाना है, सरकारी दफ्तर में कोई काम है या बच्चों के साथ कहीं जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो तारीख पहले ही जांच लें. छुट्टी वाले दिन संस्थान बंद मिलने पर आपका जरूरी काम अटक सकता है. इसलिए पहले से तैयारी रखें.

किन त्योहारों की छुट्टी बाकी है इस महीने

अगस्त 2026 में हरेली, स्वतंत्रता दिवस, ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) और रक्षाबंधन जैसे कई प्रमुख त्योहार हैं. हरेली और स्वतंत्रता दिवस की छुट्टियां बीत चुकी हैं. अब ईद-ए-मिलाद और रक्षाबंधन की छुट्टियां बाकी हैं. इन त्योहारों के चलते स्कूलों में दो दिन अवकाश रहेगा. बैंक और सरकारी कार्यालय भी कुछ जगहों पर बंद रहेंगे. इसलिए जरूरी काम या घूमने का प्लान बनाने से पहले छुट्टी की तारीख जरूर देख लें.

26 अगस्त को छुट्टी

26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद यानी मिलाद-उन-नबी का पर्व मनाया जाएगा. यह दिन पैगंबर हजरत मुहम्मद के जन्मदिन की याद में मनाया जाता है. इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर नमाज अदा करते हैं, दुआ करते हैं और कई धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं. इस दिन कई जगहों पर सार्वजनिक अवकाश भी रहता है.

28 अगस्त को भी स्कूलों में अवकाश

28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा. इस दिन स्कूलों में छुट्टी रहेगा. यह भाई-बहन के रिश्ते को खास बनाने वाला पर्व है. इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके अच्छे स्वास्थ्य व खुशहाल जीवन की कामना करती हैं. भाई भी बहनों की हमेशा साथ देने और उनकी रक्षा करने का वादा करते हैं. इस मौके पर उन्हें उपहार भी देते हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola