Chhattisgarh Weather : अगले 6 दिन कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम? आया वेदर अपडेट

Updated:
विज्ञापन

मौसम की जानकारी, फोटो ANI

Chhattisgarh Weather : 22 अगस्त को छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया. जानें अगले 6 दिन कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.

विज्ञापन

Chhattisgarh Weather : प्रदेश में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. यानी इस दौरान दिन के तापमान में खास उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा. आइए जानते हैं अगले 6 दिन के लिए मौसम विभाग की ओर से क्या जानकारी दी गई है.

विज्ञापन

23-08-2026 का मौसम : अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा गरज और चमक के साथ वज्रपात की संभावना जताई है.

24-08-2026 का मौसम : इस दिन भी ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. चेतावनी के तौर पर एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है.

25-08-2026 का मौसम : प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी. वहीं एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने और बिजली चमकने व गिरने की संभावना है.

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

26-08-2026 का मौसम : अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का पूर्वानुमान है. इसके अलावा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है.

27-08-2026 का मौसम : प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. हालांकि, इस दिन एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की ही संभावना जताई गई है.

28-08-2026 का मौसम : अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर बना रहेगा. मौसम अलर्ट के अनुसार केवल एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना रहेगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola