ePaper

पाकिस्तान पर नवाज का नियंत्रण नहीं : आरके सिंह

Updated at : 06 Jan 2016 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान पर नवाज का नियंत्रण नहीं : आरके सिंह

नयी दिल्ली : पठानकोट हमले को लेकर सियासी बयानबाजी का दौर जारी है. कांग्रेस बीजेपी पर विदेश नीति कमजोर करने से लेकर मोदी की पड़ोसी नीति की भी आलोचना कर रही है. उसी बीच बीजेपी के आरा से सांसद और पूर्व गृह सचिव आर. के सिंह ने भी पठानकोट मामले पर बयान दिया है. आर. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पठानकोट हमले को लेकर सियासी बयानबाजी का दौर जारी है. कांग्रेस बीजेपी पर विदेश नीति कमजोर करने से लेकर मोदी की पड़ोसी नीति की भी आलोचना कर रही है. उसी बीच बीजेपी के आरा से सांसद और पूर्व गृह सचिव आर. के सिंह ने भी पठानकोट मामले पर बयान दिया है. आर. के. सिंह ने एएनआई को बताया कि मुझे नहीं लगता है कि नवाज शरीफ की ऐसी स्थिति है कि वह पठान कोट के हमले के दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई कर सकें.

आर. के. सिंह ने शरीफ पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर नवाज शरीफ का उनके देश पर नियंत्रण होता तो भारत पर यह हमला नहीं होता.हालांकि आर. के सिंह ने पार्टी के बारे में कुछ नहीं कहा है लेकिन उनका यह बयान आने के बाद और भी बीजेपी के सांसदों के बयान आने के कयास लगाए जा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola