राहुल गांधी को सौंपी जा सकती है कांग्रेस की कमान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jan 2016 11:18 AM
नयी दिल्ली : नये साल में कांग्रेस पार्टी को नया अध्यक्ष मिल सकता है. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार कांग्रेस पार्टी के आंतरिक सूत्रों के हवाले से ऐसी खबरें आ रही हैं कि यूरोप टूर से वापस आने के बाद राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान संभाल सकते हैं. उनके विदेश दौरे […]
नयी दिल्ली : नये साल में कांग्रेस पार्टी को नया अध्यक्ष मिल सकता है. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार कांग्रेस पार्टी के आंतरिक सूत्रों के हवाले से ऐसी खबरें आ रही हैं कि यूरोप टूर से वापस आने के बाद राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान संभाल सकते हैं.
उनके विदेश दौरे से लौटने के बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाकर राहुल गांधी को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. मीडिया में यह भी खबर आ रही है कि वे आठ जनवरी के बाद कभी भी वापस आ सकते हैं. उसके बाद वे अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार होंगे. राहुल गांधी 27 दिसंबर को यूरोप टूर पर गये हैं और इस बार उन्होंने अपने विदेश दौरे की जानकारी ट्विटर पर दी भी थी.
पार्टी के सूत्रों ने इस बात को भी खारिज किया है कि राहुल गांधी अध्यक्ष बनने को तैयार नहीं हैं. गौरतलब है कि सोनिया गांधी वर्ष 1998 से कांग्रेस अध्यक्ष हैं. विगत कुछ वर्षों से उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं चल रहा है.
पिछले साल भी राजनीतिक हलकों में इस बात की चर्चा खूब रही थी कि कांग्रेस की कमान राहुल को सौंपी जा सकती है. लेकिन वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद राहुल को अध्यक्ष बनाने का मामला वर्ष 2016 पर टाल दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










