ePaper

पंडित नेहरु की 126वीं जयंती पर सोनिया समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धाजंलि

Updated at : 14 Nov 2015 12:51 PM (IST)
विज्ञापन
पंडित नेहरु की 126वीं जयंती पर सोनिया समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धाजंलि

नयी दिल्ली : कृतज्ञ राष्ट्र ने आज देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु को उनकी 126वीं जयंती पर याद किया और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी तथा उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए. मुखर्जी, अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अन्य शीर्ष कांग्रेस नेताओं ने यमुना के तट पर ‘शांति वन’ स्थित नेहरु […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कृतज्ञ राष्ट्र ने आज देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु को उनकी 126वीं जयंती पर याद किया और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी तथा उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए.

मुखर्जी, अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अन्य शीर्ष कांग्रेस नेताओं ने यमुना के तट पर ‘शांति वन’ स्थित नेहरु की समाधि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित दी. इस मौके पर राजग नेताओं की अनुपस्थिति स्पष्ट नजर आई.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी, वरिष्ठ पार्टी नेता शीला दीक्षित, अजय माकन, आनंद शर्मा और भूपिंदर सिंह हुड्डा सहित अन्य नेताओं ने नेहरु को उनकी समाधि पर जा कर श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम के समापन पर तिरंगे गुब्बारे हवा में छोडे गए. बैंड ने प्रस्तुति दी और स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए.

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में 14 नवंबर 1889 को मोतीलाल नेहरु और स्वरुप रानी की संतान जवाहरलाल नेहरु का जन्म हुआ था. बच्चों के प्रति गहरे लगाव की वजह से नेहरु के जन्मदिन को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola