ePaper

दादरी कांड पर अगर मैं बोलूंगा, तो अटल जी को बुरा लगेगा : आडवाणी

Updated at : 06 Oct 2015 3:04 PM (IST)
विज्ञापन
दादरी कांड पर अगर मैं बोलूंगा, तो अटल जी को बुरा लगेगा : आडवाणी

आगरा : भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने दादरी कांड पर पूछे गये सवाल का जवाब कुछ इस अंदाज में दिया है कि नरेंद्र मोदी सरकार परेशान हो सकती है. ‘मेरी कहानी-मेरी जुबानी’ किताब के लोकार्पण अवसर पर आडवाणी आगरा में थे और एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर मैं दादरी […]

विज्ञापन

आगरा : भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने दादरी कांड पर पूछे गये सवाल का जवाब कुछ इस अंदाज में दिया है कि नरेंद्र मोदी सरकार परेशान हो सकती है. ‘मेरी कहानी-मेरी जुबानी’ किताब के लोकार्पण अवसर पर आडवाणी आगरा में थे और एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर मैं दादरी कांड के बारे में कहूंगा, तो वह अटल जी को अच्छा नहीं लगेगा.

लाल कृष्ण आडवाणी के इस बयान को नरेंद्र मोदी सरकार पर कटाक्ष की तरह देखा जा रहा है. आडवाणी ने कहा कि इन दिनों देश में जो कुछ हो रहा है, वह केंद्र सरकार की कमियों का नतीजा है. इस पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है. सरकार अपना काम कर रही है, लेकिन उसे अभी बहुत कुछ करना शेष है.

गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी और लाल कृष्ण आडवाणी के संबंधों में मिठास नहीं रही है और आडवाणी अकसर ऐसे बयान दे देते हैं, जिससे सरकार कठघरे में आ जाती है और उसके लिए कई तरह की परेशानियां खड़ी हो जाती हैं. आडवाणी भाजपा के कद्दावर नेता हैं और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ उनकी जोड़ी काफी सराही जाती थी.

आगरा में आडवाणी ने इस बात का खुलासा भी किया है कि उनकी हिंदी बहुत अच्छी नहीं है. उन्होंने बताया कि अंग्रेजी और सिंधी की अपेक्षा उन्हें हिंदी कम आती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola