तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजे गये सोमनाथ भारती, पूछताछ के दौरान रो पड़े
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Oct 2015 6:03 PM
विज्ञापन
नयी दिल्ली: दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती को आज तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. सोमनाथ की याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए कोर्ट ने यह फैसला लिया. उनकी दो दिनों की पुलिस रिमांड आज खत्म हुई जिसके बाद उन्हें द्वारका कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्हें तीन […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती को आज तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. सोमनाथ की याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए कोर्ट ने यह फैसला लिया. उनकी दो दिनों की पुलिस रिमांड आज खत्म हुई जिसके बाद उन्हें द्वारका कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया.
पुलिस से इतने दिनों तक छुपने के कारण सोमनाथ की परेशानियां और बढ़ गयी है उन पर दर्ज मामलो में अब एक और धारा 212 भी जोड़ दी है. पुलिस उन लोगों की पहचान करने में लगी है जो सोमनाथ को छिपने में उनकी मदद कर रहे थे. पुलिस सोमनाथ को लेकर उन जगहों पर भी जायेगी जहां सोमनाथ पुलिस से छिपकर बैठे थे. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार ऐसे पांच लोगों की पहचान कर ली गयी है और जल्द ही उनके भी पूछताछ की जायेगी.
इसके अलावा पुलिस उनकी पत्नी लिपिका मित्रा द्वारा लगाये गये उन आरोपों की भी जांच करेगी. सोमनाथ भारती ने अपनी गिरफ्तारी से पहले सुप्रीम कोर्ट में जमानत की याचिका दी थी जिसे कोर्ट ने नकारते हुए पहले उनकी गिरफ्तारी का आदेश देते हुए कहा कि गिरफ्तारी के बाद ही इस पर सुनवायी की जा सकेगी. हालांकि अब सोमनाथ अपनी बचाव में कई बातें पुलिस के सामने रख रहे हैं लेकिन पुलिस उनसे सघन पूछताछ कर रही है सोमनाथ की आंखों में कई बार आंसु भी आ गये. कई सवालों का जवाब देते हुए वह रो पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










