''केजरीवाल'' के मंत्री के ऊपर घोटाले की दाग ?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Oct 2015 2:45 PM
नयी दिल्ली : दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर विज्ञापन को लेकर लग रहे आरोप के बाद आम आदमी पार्टीकी मुश्किलें बढ़ गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एसीबी को सूचना मिली है कि दिल्ली सरकार द्वारा विज्ञापन देने के मामले में नियमों की अनदेखी की गयी है और इसमें उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया […]
नयी दिल्ली : दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर विज्ञापन को लेकर लग रहे आरोप के बाद आम आदमी पार्टीकी मुश्किलें बढ़ गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एसीबी को सूचना मिली है कि दिल्ली सरकार द्वारा विज्ञापन देने के मामले में नियमों की अनदेखी की गयी है और इसमें उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाया गया है.
खबर है कि इस मामले में एसीबी की ओर से विज्ञापन विभाग को नोटिस भी जारी किया है. एसीबी प्रमुख मुकेश मीणा ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. खबरों की माने तो दिल्ली के एक व्यक्ति ने एसीबी में इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी है. इस मामले से जुड़े कुछ सबूत उसने एसीबी के समक्ष रखे भी हैं. बताया जा रहा है कि इस आधार पर एसीबी अब और सबूत जुटाने में लग गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










