डूडल बना GOOGLE ने एमएफ हुसैन को श्रद्धांजलि दी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Sep 2015 8:30 AM
नयी दिल्ली : मशहूर चित्रकार मकबूल फिदा हुसैन की आज 100 वीं जयंती है. इस अवसर पर सर्च इंजन गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. मकबूल फिदा हुसैन का जन्म 17 सितंबर 1915 को महाराष्ट्र के पंडरपुर में हुआ था. उनकी पेंटिंग के चर्चे केवल भारत ही नहीं विदेश में भी थे. उन्होंने […]
नयी दिल्ली : मशहूर चित्रकार मकबूल फिदा हुसैन की आज 100 वीं जयंती है. इस अवसर पर सर्च इंजन गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. मकबूल फिदा हुसैन का जन्म 17 सितंबर 1915 को महाराष्ट्र के पंडरपुर में हुआ था. उनकी पेंटिंग के चर्चे केवल भारत ही नहीं विदेश में भी थे. उन्होंने चार साल पूर्व 9 जून 2011 को अंतिम सांस ली. उन्हें लोग भारत के ‘पिकासो’ के नाम से जानते हैं. यही वजह है कि गूगल ने अपने डूडल के जरिए उन्हें सम्मान दिया है.
मकबूल फिदा हुसैनअपनी कला के कारण विवादों में भी रहे. कला के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले हुसैन के आलोचकों की भी कमी नहीं है. उनकी कई ऐसी पेंटिंग्स रही जिसपर विवाद हुआ. हुसैन को हिंदू देवियों की आपत्तिजनक तस्वीरों के कारण भी विरोध झेलना पड़ा था. उनके खिलाफ कई जगह मुकदमे भी दर्ज कराए गए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










