दिल्ली : मॉनिंग वॉक पर गई नाबालिक लड़की से दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Sep 2015 12:32 PM
नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महिला विरोधी अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर देश का दिल कहे जाने वाले दिल्ली से गैंगरेप की खबर आई जिसने लोगों को हिला कर रख दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी के अमन विहार में मार्निंग वॉक पर गई एक नाबालिग […]
नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महिला विरोधी अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर देश का दिल कहे जाने वाले दिल्ली से गैंगरेप की खबर आई जिसने लोगों को हिला कर रख दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी के अमन विहार में मार्निंग वॉक पर गई एक नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों ने गैंगरेप किया. बताया जा रहा है कि पहले युवकों ने नाबालिग लड़की को अगवा फिर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने इस मामले से जुड़े दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपियोंका नाम मोहम्मद और नौशाद है. दोनों ने पीड़ित का अपहरण किया फिर अपने घर ले गए और गैंगरेप किया. पड़ोसियों को जब इस बात का संदेह हुआ तो उन्होंने मामले की जानकारी ली और पीड़ित को वहां से छुड़ाया. पड़ोसियों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर जमकर पिटाई की इतना ही नहीं उन्होंने उनके आधे बाल मुंडवा दिए और इलाके में घुमाया.आरोपियों को मुहल्लेवालों ने बाद में पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










