नितिन गडकरी ने कहा, कांग्रेस का विकास विरोधी चेहरा उजागर
Updated at : 31 Aug 2015 5:21 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि भूमि अधिग्रहण विधेयक के मुद्दे पर केंद्र सरकार ने कांग्रेस के ‘विकास विरोधी’ चेहरे को उजागर किया है और उन्होंने इस बात को खारिज कर दिया कि राजग सरकार को इस मसले पर अपने कदम वापस लेने पडे. केंद्रीय सडक परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री गडकरी […]
विज्ञापन
मुंबई : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि भूमि अधिग्रहण विधेयक के मुद्दे पर केंद्र सरकार ने कांग्रेस के ‘विकास विरोधी’ चेहरे को उजागर किया है और उन्होंने इस बात को खारिज कर दिया कि राजग सरकार को इस मसले पर अपने कदम वापस लेने पडे.
केंद्रीय सडक परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री गडकरी ने कहा कि कांग्रेस ने बार बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘किसान विरोधी’ साबित करने का प्रयास किया, लेकिन प्रधानमंत्री द्वारा भूमि अधिग्रहण विधेयक को वापस लेने के निर्णय से कांग्रेस का विकास विरोधी चेहरा उजागर हो गया.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस भूमि विधेयक पर बहस से भागती रही और इस कारण इस पर सहमति ही नहीं बन पाई. एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने सरकार द्वारा इस मसले पर कदम पीछे खींचे जाने की बात को सिरे से खारिज कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




