गुरिंदरवीर सिंह बने भारत के सबसे तेज धावक, अनिमेष से छीना राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Updated:
विज्ञापन
गुरिंदरवीर सिंह बने भारत के सबसे तेज धावक, अनिमेष से छीना राष्ट्रीय रिकॉर्ड

गुरिंदरवीर सिंह पहले स्थान पर पहुंचते हुए (फोटो- प्रभात खबर)

गुरिंदरवीर सिंह ने राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में इतिहास रचते हुए पुरुषों की 100 मीटर दौड़ 10.09 सेकंड में पूरी कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना दिया.

विज्ञापन

वरिष्ठ खेल संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट

Gurindervir Singh: रांची में चल रही राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता के दूसरे दिन भारतीय एथलेटिक्स ने ऐसा ऐतिहासिक पल देखा, जिसे लंबे समय तक याद रखा जायेगा. पंजाब के तेज धावक गुरिंदरवीर सिंह ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में 10.09 सेकंड का समय निकाल कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना दिया. इसके साथ ही वह 10.10 सेकंड से कम समय में दौड़ पूरी करने वाले पहले भारतीय एथलीट भी बन गये.

रिलायंस फाउंडेशन का प्रतिनिधित्व कर रहे गुरिंदरवीर ने फाइनल में अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी अनिमेष कुजूर को पीछे छोड़ते हुए शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने अनिमेष से 0.11 सेकंड तेज दौड़ लगायी और करीब दो फीट आगे रहते हुए फिनिश लाइन पार की. इस मुकाबले ने भारतीय एथलेटिक्स को रोमांच से भर दिया.

गुरिंदरवीर ने तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड

शुक्रवार को सेमीफाइनल में पहले गुरिंदरवीर ने 10.17 सेकंड के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा, लेकिन महज पांच मिनट बाद ओडिशा के अनिमेष ने 10.15 सेकंड का समय निकाल कर रिकॉर्ड फिर अपने नाम कर लिया. हालांकि फाइनल में गुरिंदरवीर ने जोरदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया. उनका 10.09 सेकंड का समय इस सीजन एशिया का दूसरा सबसे तेज समय भी है. इस सूची में केवल जापान के युवा धावक फुकुतो कोमुरो (10.08 सेकंड) उनसे आगे हैं.

गुरिंदरवीर ने इस प्रदर्शन के साथ 2026 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए निर्धारित क्वालीफाइंग मार्क 10.16 सेकंड को भी आसानी से पार कर लिया.

मेरा काम अभी खत्म नहीं हुआ : गुरिंदरवीर

पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में 10.09 सेकंड का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले गुरिंदरवीर सिंह ने फिनिश लाइन पार करने के बाद अपना बिब उतारा और उसके पीछे लिखा संदेश कैमरे में दिखाया. संदेश में लिखा था, ‘मेरा काम अभी खत्म नहीं हुआ है. मैं अभी भी मजबूती से खड़ा हूं’.

किसे दिया सफलता का श्रेय?

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कोच, रिलायंस फाउंडेशन और परिवार को दिया. गुरिंदरवीर ने कहा कि मेरे कोच ने मेरे साथ बहुत मेहनत की और कड़ी ट्रेनिंग करायी. मैं रिलायंस फाउंडेशन का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे यह अवसर दिया. मैं अपने परिवार का भी शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया.

दूसरे दिन के परिणाम

100 मीटर (पुरुष) : 1. गुरिंदरवीर सिंह (10.09 सेकंड, रिलायंस), 2. अनिमेष कुजूर (10.20 सेकंड, ओडिशा), प्रणव प्रमोद (10.29 सेकंड, रिलायंस).

400 मीटर (पुरुष) : 1. विशाल टीके (44.98 सेकंड, तमिलनाडु, 2. राजेश रमेश (45.31 सेकंड, तमिलनाडु), 3. जय कुमार (45.47 सेकंड, उत्तर प्रदेश).

डेकाथलॉन (पुरुष) : 1. तेजस्विन शंकर (8057 अंक, रिलायंस), 2. थौफीक एन (7530 अंक, एनसीओई तिरुवनंतपुरम), गोकुल केआर (7157 अंक, नेवी).

100 मीटर (महिला) : 1. सुदेश्ना एच (11.56 सेकंड, महाराष्ट्र), 2. गिरिधरानी रविकुमार (11.58 सेकंड, तमिलनाडु), 3. तमन्ना (11.62 सेकंड, हरियाणा).

400 मीटर (महिला) : 1. विध्या रामराज (52.22 सेकंड, तमिलनाडु), 2. अंसा बाबी (53.07 सेकंड, ऑल इंडिया पुलिस), 3. प्राची (53.26 सेकंड, जेएसडब्ल्यू).

1500 मीटर (महिला) : 1. पूजा (4:11.34 मिनट, जेएसडब्ल्यू), 2. अंकिता (4:12.28 मिनट, उत्तराखंड) 3. अंजू (4:21.26 मिनट, हरियाणा).

भाला फेंक (महिला) : 1. शिल्पा रानी (56.46 मीटर, हरियाणा), 2. अनू रानी (55.61 मीटर, उत्तर प्रदेश), 3. रश्मि के (54.85 मीटर, आंध्र प्रदेश).

गोला फेंक (महिला) : 1. कृष्णा जयशंकर (17.35 मीटर, रिलायंस), 2. योगिता (16.82 मीटर, हरियाणा), 3. शिक्षा (16.61 मीटर, रिलायंस).

पोल वॉल्ट (महिला) : 1. बरानिका एलंगोवन (4.10 मीटर, तमिलनाडु), 2. नितिका अनूप ( 4.10 मीटर, मध्य प्रदेश), 3. कृष्णा रचन (3.90 मीटर, रेलवे स्पोर्ट्स).

ट्रिपल जंप (महिला) : 1. निहारिका वशिष्ठ (13.64 मीटर, पंजाब), 2. भैराबी रॉय (13.28 मीटर, रेलवे स्पोर्ट्स), 3. मल्लाला अनुशा (13.28 मीटर, आंध्र प्रदेश).

यह भी पढ़ें: गंभीर के हाथों में सूर्यकुमार यादव का भविष्य, BCCI करना चाहती है भारतीय टीम से बाहर

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola