गोवा में प्रवेश नहीं कर सकते प्रमोद मुतालिक, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा प्रतिबंध
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Aug 2015 3:26 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : श्री राम सेना के प्रमुख प्रमोद मुतालिक के गोवा जाने पर रोक संबंधी आदेश के खिलाफ की गई अपील उच्चतम न्यायालय ने ठुकरा दी है. इतना ही नहीं कोर्ट ने प्रमोद को मॉरल पुलिसिंग के लिए कड़ी फटकार लगायी. सुप्रीम कोर्ट ने गोवा जाने पर मुतालिक की रोक को बिल्कुल सही ठहराया और […]
विज्ञापन
मुंबई : श्री राम सेना के प्रमुख प्रमोद मुतालिक के गोवा जाने पर रोक संबंधी आदेश के खिलाफ की गई अपील उच्चतम न्यायालय ने ठुकरा दी है. इतना ही नहीं कोर्ट ने प्रमोद को मॉरल पुलिसिंग के लिए कड़ी फटकार लगायी. सुप्रीम कोर्ट ने गोवा जाने पर मुतालिक की रोक को बिल्कुल सही ठहराया और कहा कि यह शांति कायम रखने के लिए लिया गया फैसला है.
आपको बता दें कि प्रमोद मुतालिक श्रीराम सेना नाम के एक हिंदू संगठन के प्रमुख हैं. अदालत ने मुतालिक से पूछा कि आप मैंगलोर में क्या कर रहे हैं क्या आपका इरादा एक बार फिर पब में पार्टी कर रहे युवाओं को पिटने का है. कोर्ट ने कहा आप पर जो प्रतिबंध लगा है वह बिल्कुल सही है. इसके बाद कोर्ट ने निर्देश दिया कि इन्हें छह महीने तक गोवा में घुसने ना दिया जाए.
मुतालिक ने बांबे हाइकार्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. उनका आरोप था कि कुछ लोग मिलकर उनके खिलाफ राजनीति कर रहे हैं और उनकी कोशिश है कि वह गोवा ना जाएं. मुतालिक ने आरोप लगाया था कि इसमें राजनीति के ऊंचे पदों पर बैठे लोगों के साथ पुलिस वाले भी मिले हुए हैं. ये सभी मिलकर उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं.
मुतालिक ने इसे मौलिक अधिकारों का हनन करार दिया था और कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट उनकी तकलीफ समझेगा. मुतालिक ने कहा, मैं लंबे समय से किसी धार्मिक प्रयोजन के तहत बीजेपी शासित राज्य गोवा की यात्रा करना चाहते हैं जो नहीं हो पा रहा है. मुतालिक पर यह प्रतिबंध इसलिए लगा है, क्योंकि 2009 में उन्होंने कुछ युवकों के साथ मिलकर मैंगलोर के एक पब में युवक और युवतियों के साथ मारपीट की थी. जिसके बाद उन पर गोवा आने को लेकर प्रतिबंध लगा दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




