ePaper

महाराष्ट्र में युवती के साथ सामूहिक बलात्कार

Updated at : 28 Aug 2015 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
महाराष्ट्र में युवती के साथ सामूहिक बलात्कार

औरंगाबाद (महाराष्ट्र) : जिले के चिकलथाना इलाके में दो अज्ञात युवकों ने आज 22 साल की एक युवती के साथ कथित रुप से सामूहिक बलात्कार किया. चिकलथाना पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना तड़के हुई जब पीडिता और उसका एक पुरुष मित्र कार्यस्थल से घर लौटते समय एक जगह पर रुके. उन्होंने […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (महाराष्ट्र) : जिले के चिकलथाना इलाके में दो अज्ञात युवकों ने आज 22 साल की एक युवती के साथ कथित रुप से सामूहिक बलात्कार किया. चिकलथाना पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना तड़के हुई जब पीडिता और उसका एक पुरुष मित्र कार्यस्थल से घर लौटते समय एक जगह पर रुके.

उन्होंने कहा कि दो लड़के उनका पीछा कर रहे थे. दोनों ने युवती और उसके मित्र को घेर लिया और फिर युवती के साथ बलात्कार किया. दोनों ने उसके मित्र को भी पीटा. पुलिस के अनुसार पीडिता की शिकायत के बाद फरार आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें पकडने के लिए अभियान शुरु कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola