शीना की हत्या की सटीक वजह मुझे मालूम है : मिखाइल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Aug 2015 8:16 PM
गुवाहाटी : शीना बोरा की हत्या के बाद उसके भाई ने आज दावा किया कि उसकी मां इंद्राणी मुखर्जी द्वारा किए गए इस अपराध की सटीक वजह उसे मालूम है लेकिन इस बारे में वह तभी कुछ बताएगा अगर उसकी मां अपना गुनाह कुबूल नहीं करती. शीना के भाई मिखाइल बोरा ने यहां संवाददाताओं से […]
गुवाहाटी : शीना बोरा की हत्या के बाद उसके भाई ने आज दावा किया कि उसकी मां इंद्राणी मुखर्जी द्वारा किए गए इस अपराध की सटीक वजह उसे मालूम है लेकिन इस बारे में वह तभी कुछ बताएगा अगर उसकी मां अपना गुनाह कुबूल नहीं करती.
शीना के भाई मिखाइल बोरा ने यहां संवाददाताओं से कहा, मुझे यकीन है कि मेरी मां ने मेरी बहन की हत्या की. मैं इस हत्या की सटीक वजह जानता हूं और यह वजह वह नहीं है जो मीडिया को बतायी जा रही है. जब उससे इस हत्या के पीछे का मकसद पूछा गया तो उसने कहा, मैं अभी आपको यह नहीं बताउंगा. मैं तबतक इंतजार करुंगा जबतक वह (इंद्राणी मुखर्जी) पुलिस के सामने कबूल नहीं लेती हैं. यदि वह ऐसा नहीं करती हैं तो जो भी जरुरी होगा मैं करुंगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










