मानसून सत्र फिर से बुलाने पर आज विचार कर सकती है सरकार

नयी दिल्ली: सरकार जीएसटी जैसे सुधार के प्रमुख कदमों पर जोर देने के लिए संसद के मानसून सत्र को फिर से बुलाने के बारे में आज विचार कर सकती है. बीते 13 अगस्त को मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं हुआ था, बल्कि इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था. प्राप्त जानकारी के अनुसार […]
नयी दिल्ली: सरकार जीएसटी जैसे सुधार के प्रमुख कदमों पर जोर देने के लिए संसद के मानसून सत्र को फिर से बुलाने के बारे में आज विचार कर सकती है. बीते 13 अगस्त को मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं हुआ था, बल्कि इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था.
प्राप्त जानकारी के अनुसार संसदीय कार्य मंत्री एम वेंकैया नायडू आज जब संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे तो इस मुद्दे पर सरकार की योजना के बारे में कुछ प्रकाश डाल सकते हैं.मानसून सत्र काफी हंगामेदार रहा और पूरा सत्र वस्तुत: हंगामे की भेंट चढ गया था. इस दौरान सरकार की ओर से जीएसटी जैसे महत्वपूर्ण विधेयक को पारित नहीं कराया जा सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




