याकूब को फांसी : सुप्रीम कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढाई गयी सुरक्षा

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट को धमाके से उड़ाने की धमकी मिली है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अज्ञात मेल भेजकर यह धमकी दी गयी है. बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट प्रशासन को यह मेल पिछले सप्ताह भेजा गया था जिसके बाद यहां की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. फिलहाल पुलिस मामले की […]
नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट को धमाके से उड़ाने की धमकी मिली है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अज्ञात मेल भेजकर यह धमकी दी गयी है. बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट प्रशासन को यह मेल पिछले सप्ताह भेजा गया था जिसके बाद यहां की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Supreme Court gets anonymous mail threatening that the court will be blown up: Reports
— ANI (@ANI) August 18, 2015
आपको बता दें कि 1993 मुंबई धमाके के आरोपी याकूब मेमन को फांसी की सजा सुनाने वाले जज दीपक मिश्रा को भी धमकी भरा खत मिल चुका है. जज दीपक मिश्रा को पिछले दिनों डाक के द्वारा एक बेनाम खत मिला है जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी है. इस संबंध में दिल्ली के तुगलक रोड थाने में मामला दर्ज कर लिया गया. इस खत के बाद याकूब मेमन को फांसी की सजा सुनाने वाले तीनों जजों की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. खत के ऊपर किसी का नाम नहीं लिखा है.
Security tightened at Supreme Court in Delhi after reports of threat mail to SC. pic.twitter.com/fvqvyikP13
— ANI (@ANI) August 18, 2015
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




