5 मई की टॉप 20 खबरें: ममता युग का अंत, बंगाल-असम में बीजेपी की प्रचंड जीत, वाम दल का सफाया

Updated:
विज्ञापन

बीजेपी की बंगाल में जीत के बाद जश्न मनाते समर्थक, फोटो पीटीआई

5 May Top 20 News: बंगाल में बीजेपी ने पहली बार जीत दर्ज की है और अपने दम पर सरकार बनाएगी. 15 साल के बाद पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी सरकार का अंत हो गया. असम में भी बीजेपी बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखने में कामयाब रही है. जबकि केरल में कांग्रेस गठबंधन को जीत मिली है. वहीं पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन को जीत मिली है. आज की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

1. बंगाल में भगवा लहर, 15 साल बाद ममता युग का अंत, दो तिहाई बहुमत से बनेगी बीजेपी की सरकार

बंगाल चुनाव 2026 के नतीजों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है. 156 सीटों पर जीत के साथ भाजपा पहली बार पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने जा रही है. टीएमसी की सत्ता से विदाई. पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट.

2. ममता बनर्जी 15105 वोट से हारीं, शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के बाद भवानीपुर में भी दीदी को चटा दी धूल

बंगाल चुनाव 2026 में शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट पर 15,105 वोटों से हरा दिया है. नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों जगह से जीते शुभेंदु. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. बंगाल में डबल सेंचुरी, असम में बहुमत: पीएम मोदी बोले- आज से बंगाल भय मुक्त, नये सूरज का हुआ उदय

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी 200 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करती नजर आ रही है, जबकि असम में बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है. दोनों राज्यों में धमाकेदार जीत के बाद दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में जीत का जश्न मनाया जा रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. तमिलनाडु में विजय की टीवीके बनी सबसे बड़ी पार्टी, बधाई देने पहुंचे ज्योतिष राधन पंडित, चुनाव से पहले दी थी सलाह

तमिलनाडु चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद एक्टर से पाॅलिटिशियन बने विजय के घर बधाई देने वालों की लाइन लगी हुई है. उन्हें बधाई देने वालों में कुछ लोग बहुत खास हैं, ऐसे ही लोगों में से एक है ज्योतिष राधन पंडित. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. बंगाल में हारीं ममता बनर्जी, 7 फीसदी वोट कम होते ही हाथ से निकलीं 133 सीटें, बीजेपी के 45 प्रतिशत वोट ने उखाड़ फेंका टीएमसी का साम्राज्य

बंगाल चुनाव 2026 के आंकड़े आ गये हैं. भाजपा 45.43 प्रतिशत वोट पाकर सत्ता पर काबिज हो गयी है, तो टीएमसी का वोट शेयर 7.16 गिर गया. जानें कितनी छोटी पार्टियों से ज्यादा लोगों ने दबाया नोटा (NOTA) का बटन. पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. बंगाल और असम में बीजेपी की प्रचंड जीत, तमिलनाडु में TVK की विजय, देखें केरल और पुडुचेरी का हाल

पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी ने धमाकेदार जीत दर्ज की. जबकि पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन को शानदार जीत मिली. तमिलनाडु में टीवीके ने धमाकेदार जीत दर्ज की. जबकि केरल में कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) को जीत मिली. पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. Assam Election 2026 Results: असम में बीजेपी की आंधी, NDA की 101 सीट पर जीत, 19 पर सिमटी कांग्रेस

असम में एनडीए को दो-तिहाई बहुमत मिला है. 126 सदस्यीय विधानसभा में उसे 101 सीट पर जीत हासिल हुई है. वहीं कांग्रेस 19 सीट पर सिमट गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. करूर भगदड़ में 41 लोगों की मौत, तृषा कृष्णन से अफेयर; चुनाव तक विवादों में रहे विजय थलापति अब बनेंगे सीएम

तमिलनाडु की जनता ने एक्टर विजय को बहुत प्यार दिया है. उनके फिल्मों के तो वे दीवाने थे ही, अब उनकी राजनीति के भी दीवाने हो गए हैं. ऐसा प्रतीत होता है कि विजय के जीवन से जुड़े विवादों के लिए जनता ने उन्हें माफ कर दिया है. ऐसे विवादों में करूर भगदड़ और उससे हुई 41 लोगों की मौत भी शामिल है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. उपचुनाव रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत, बीजेपी को 4 सीटों पर मिली जीत, कांग्रेस को दो से करना पड़ा संतोष

बंगाल और पश्चिम बंगाल में धमाकेदार जीत के साथ-साथ विधानसभा उपचुनाव में भी बीजेपी ने परचम लहराया है. सात सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को 4, एनसीपी को एक और कांग्रेस को दो सीट पर जीत मिली. महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को बारामती विधानसभा सीट से रिकॉर्ड जीत मिली है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. Kerala Elections Result: एलडीएफ की करारी हार, पिनरायी विजयन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

केरल विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) जीत की राह पर है. रुझानों में यूडीएफ ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. यहां पढ़ें मतगणना का हर अपडेट. पूरी खबर यहां पढ़ें.

11. असम में हिमंता की आंधी में भी चला हेमंत का ‘तीर’, कांग्रेस के वोट बैंक में की सेंधमारी

असम चुनाव 2026 में भाजपा ने 82 सीटों के साथ सत्ता की ‘हैट्रिक’ लगाकर इतिहास रच दिया है. लेकिन इस चुनावी शोर के बीच हेमंत सोरेन की पार्टी JMM ने सबको चौंका दिया है. पहली बार चुनाव लड़कर झामुमो ने मजबात और भेरगांव जैसी सीटों पर कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. केरल से ही वामपंथी सत्ता का हुआ था सूर्योदय, वहीं से हुआ सूर्यास्त

केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) की हार से वामपंथी सरकार की विदाई हो गयी. यही नहीं पांच दशक बाद पहली बार ऐसी स्थिति बनी जब देश के किसी राज्य में वाम दलों की सरकार नहीं है. वर्तमान लोकसभा में CPI(M) के पांच जबकि CPI (ML) लिबरेशन के दो सांसद हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. बंगाल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? शुभेंदु अधिकारी का पलड़ा क्यों है सबसे भारी?

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के नतीजों के बीच चर्चा तेज है कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? शुभेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे क्यों है और अमित शाह के संकेतों के क्या हैं मायने, पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

14. जोरहाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हारे गौरव गोगोई

पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे कांग्रेस नेता गौरव गोगोई चुनाव हार गए हैं. वे जोरहाट विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में थे. उनके पिता तरुण गोगोई सबसे लंबे समय तक असम के मुख्यमंत्री रहे थे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. 8 ग्राम सोना…महिलाओं को 2500 रुपये, TVK की जीत के बाद विजय के वादे पर लोगों की नजर

तमिलनाडु चुनाव में TVK ने धमाकेदार जीत दर्ज की और सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी. अभिनेता से राजनीति में उतरे विजय का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय हो गया है. टीवीके की जीत के साथ अब विजय के चुनावी वादों पर लोगों की नजर होगी. जिसमें महिलाओं को 8 ग्राम सोना देने का वादा शामिल है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. पटना में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

पटना में सोमवार की शाम तेज गरज-चमक के साथ बारिश देखने को मिली, जिससे शहर के आसमान में घना अंधेरा छा गया. मौसम की वर्तमान स्थिति को देखते हुए विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने को कहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. रांची पुलिस की बड़ी कामयाबी: TSPC का सब जोनल कमांडर गिरफ्तार, 25 से अधिक वारदातों में था शामिल

रांची पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर लातेहार के चंदवा से प्रतिबंधित संगठन TSPC के सब जोनल कमांडर विरम राम को गिरफ्तार किया है. आरोपी पिछले 15 वर्षों से संगठन से जुड़ा था और दो दर्जन से अधिक गोलीबारी व आगजनी की घटनाओं में शामिल रहा है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हथियार और संचार उपकरण बरामद किए हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. CBSE बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द, जानें रोल नंबर से कैसे करें चेक

12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है. CBSE बोर्ड जल्द ही कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है. जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा दी थी, उनका इंतजार अब खत्म होने वाला है. रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर ऑनलाइन जारी होगा, जहां छात्र अपने रोल नंबर की मदद से आसानी से चेक कर सकेंगे. हर साल की तरह इस बार भी रिजल्ट को लेकर छात्रों में काफी उत्साह और थोड़ी चिंता देखने को मिल रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. शुभेंदु अधिकारी के पास MA की डिग्री, इस कॉलेज से की है पढ़ाई

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के चर्चित नेता में से एक हैं. उन्होंने MA तक की पढ़ाई की है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. बंगाल चुनाव परिणाम आते ही शुरू हुई हिंसा, जामुड़िया में टीएमसी कार्यालय को फूंका, भाजपा पर लगे आरोप

पश्चिम बंगाल में मतगणना के बीच हिंसा की खबरें सामने आने लगी हैं. जामुड़िया में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यालय को आग के हवाले कर दिया गया. टीएमसी ने भाजपा समर्थकों पर आरोप लगाया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola