बंगाल में डबल सेंचुरी, असम में बहुमत: पीएम मोदी बोले- आज से बंगाल भय मुक्त, नये सूरज का हुआ उदय
बीजेपी ऑफिस में कार्यकार्ताओं को संबोधित करते पीएम मोदी, फोटो एक्स
BJP Victory Celebrations: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी 200 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करती नजर आ रही है, जबकि असम में बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है. दोनों राज्यों में धमाकेदार जीत के बाद दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में जीत का जश्न मनाया जा रहा है.
BJP Victory Celebrations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी हेडक्वार्टर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- आज का दिन ऐतिहासिक है. ये जीत ऐतिहासिक है. उन्होंने BJP मुख्यालय में अपना संबोधन भारत माता की जय के उद्घोष के साथ शुरू किया. पश्चिम बंगाल और असम चुनावों में BJP के शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज का दिन ऐतिहासिक है. यह अभूतपूर्व है. जब वर्षों की मेहनत सफलता में बदलती है, तो लोगों के चेहरों पर जो खुशी दिखाई देती है, वही खुशी आज मैं पूरे देश में BJP कार्यकर्ताओं के चेहरों पर देख रहा हूं. पीएम मोदी ने कहा- मैं भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं को भी तहे दिल से बधाई देता हूं. भाजपा के हर कार्यकर्ता ने—चाहे वह बड़ा हो या छोटा—एक बार फिर कमाल कर दिखाया है. उन्होंने कमल खिला दिया है. जीत का जश्न मनाने के लिए पीएम मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी पार्टी ऑफिस में मौजूदा रहे.
आज से बंगाल भय मुक्त, विकास के भरोसे से युक्त
पीएम मोदी ने कहा- आज से बंगाल भय मुक्त हो गया है. साथ ही विकास के भरोसे से युक्त हो गया है. बंगाल में परिवर्तन हो गया है. पीएम मोदी ने बंगाल की जीत को जनता को समर्पित किया. पीएम मोदी ने बंगाल की जीत को ऐतिहासिक बताया और कहा- एक ऐसा सवेरा जिसका इंतजार पीढ़ियों ने किया. बंगाल की धरती पर एक नये सूरज का उदय हुआ है.
बंगाल में डर नहीं लोकतंत्र की हुई जीत, अब बदला नहीं बदलाव की बात होगी
पीएम मोदी ने कहा- पहली बार चुनावी हिंसा में एक भी नागरिक की जान नहीं गई. पहली बार डर नहीं, लोकतंत्र की जीत हुई है. बंगाल ने परिवर्तन के नये दौर में प्रवेश किया. पीएम मोदी ने लोगों से आग्रह किया. कहा- आज से बंगाल में बदलाव आना चाहिए. आज जब बीजेपी जीती है, तो बदला नहीं, बदलाव की बात होनी चाहिए.
गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल खिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल खिला. उत्तराखंड से बंगाल तक कमल ही कमल खिला. पीएम मोदी ने बीजेपी अध्यक्ष की तारीफ की. उन्होंने कहा- ये पहले विधानसभा चुनाव थे जब से भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने अध्यक्ष पद संभाला है. इन चुनावों के दौरान हर पार्टी कार्यकर्ता को मिला मार्गदर्शन इस जीत में अमूल्य साबित हुआ.
आज लोकतंत्र के साथ-साथ संविधान की भी जीत हुई : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा- पांच राज्यों के लोगों ने दुनिया को दिखा दिया है कि हमारा देश ‘लोकतंत्र की जननी’ क्यों है. लोकतंत्र केवल एक व्यवस्था नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति है. आज न केवल लोकतंत्र की जीत हुई है, बल्कि हमारे संविधान की भी जीत हुई है. हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं की जीत हुई है.
असम की जनता ने लगातार तीसरी बार BJP और NDA पर अपना भरोसा जताया : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- 2013 में, जब BJP ने मुझे अपना PM उम्मीदवार बनाया, और जब मैं अपना नामांकन दाखिल करने काशी गया और पत्रकारों से घिरा हुआ था, तो मेरे दिल से स्वाभाविक रूप से एक आवाज निकली. मैंने कहा, ‘मैं यहां अपनी मर्जी से नहीं आया हूं, न ही मुझे किसी ने भेजा है. मां गंगा ने मुझे बुलाया है’… गंगा के साथ-साथ, हमें ब्रह्मपुत्र का भी आशीर्वाद मिला है. मां कामाख्या ने भी हमें आशीर्वाद दिया है. असम की जनता ने लगातार तीसरी बार BJP और NDA पर अपना भरोसा जताया है—यह एक ‘हैट-ट्रिक’ है.
श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आत्मा को आज शांति मिली : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल की जीत पर डॉ मुखर्जी को याद किया. उन्होंने कहा- डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल को भारत का हिस्सा बनाए रखने के लिए एक बड़ी लड़ाई लड़ी थी. एक मजबूत और समृद्ध बंगाल का जो सपना उन्होंने देखा था, वह दशकों से पूरा होने का इंतजार कर रहा था. आज, 4 मई 2026 को, बंगाल की जनता ने हम BJP कार्यकर्ताओं को वह अवसर दिया है. बंगाल के भाग्य में एक नया अध्याय जुड़ गया है. आज से, बंगाल भय-मुक्त है. यह विकास के आत्मविश्वास से भरा हुआ है.
कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टियों को देश की बहन-बेटियों ने सजा दिया: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति की रफ्तार को कांग्रेस ने रोका. नारी विरोधियों ने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पास नहीं होने दिया. मैंने पहले ही कहा- इन्हें नारी का आक्रोश झेलना होगा. डीएमके और टीएमसी को महिलाओं ने सबक सिखाया. समाजवादी पार्टी अपने पाप को कभी धो नहीं पाएगी. कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टियों को देश की बहन-बेटियों ने सजा दिया.
उपचुनावों के नतीजे भी बहुत उत्साहजनक रहे : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- आज विभिन्न उपचुनावों के नतीजे भी बहुत उत्साहजनक रहे. महाराष्ट्र, गुजरात, नागालैंड और त्रिपुरा में हुए उपचुनावों में हमारे उम्मीदवारों को जनता का आशीर्वाद मिला और उन्होंने इन राज्यों में भी जीत हासिल की. NDA नेता और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने भी शानदार जीत दर्ज की.
पीएम मोदी बोले- पश्चिम बंगाल में कमल खिला!
पीएम मोदी ने एक्स पर बंगाल की जीत पर लोगों को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा- 2026 का पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अविस्मरणीय रहेगा. जनता की शक्ति और भाजपा की सुशासन की राजनीति विजयी हुई है. मैं पश्चिम बंगाल के हर व्यक्ति को नमन करता हूं. जनता ने भाजपा को एक अभूतपूर्व जनादेश दिया है, और मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल की जनता के सपनों, आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी. हम एक ऐसी सरकार बनाएंगे जो समाज के सभी वर्गों के लोगों के लिए अवसरों और गरिमा को सुनिश्चित करे. पीएम मोदी ने आगे लिखा- पीढ़ियों से अनगिनत कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों और संघर्षों के बिना, पश्चिम बंगाल में भाजपा की यह ऐतिहासिक जीत संभव नहीं हो पाती. मैं उनमें से हर एक को नमन करता हूं साल-दर-साल, उन्होंने विपरीत परिस्थितियों का सामना किया है, जमीन पर कड़ी मेहनत की है और हमारे विकास के एजेंडे के बारे में बात की है. वे ही हमारी पार्टी की असली ताकत हैं.
असम ने BJP-NDA को अपना आशीर्वाद दिया : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने असम की जीत पर खुशी जताते हुए एक्स पर लिखा- असम ने एक बार फिर BJP-NDA को अपना आशीर्वाद दिया है! असम विधानसभा चुनावों में BJP-NDA की जीत, हमारे गठबंधन द्वारा विकास पर दिए जा रहे जोर और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों के प्रति अटूट समर्थन को दर्शाती है. मैं असम के अपने भाई-बहनों का इस जबरदस्त जनादेश के लिए धन्यवाद करता हूं. मैं उन्हें यह भी भरोसा दिलाता हूं कि हम राज्य के कायाकल्प के लिए लगातार काम करते रहेंगे.
बंगाल में बीजेपी को 55 सीटों पर मिली जीत, 149 पर आगे
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी अब तक 55 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है. जबकि 149 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं असम की बात करें तो बीजेपी को 63 सीटों पर जीत मिली है. जबकि 19 सीटों पर आगे चल रही है. असम में बीजेपी गठबंधन के 101 सीट जीतने का अनुमान लगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










