तमिलनाडु में विजय की टीवीके बनी सबसे बड़ी पार्टी, बधाई देने पहुंचे ज्योतिष राधन पंडित, चुनाव से पहले दी थी सलाह
टीवीके के संस्थापक विजय
Tamil Nadu Election Results : तमिलनाडु चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद एक्टर से पाॅलिटिशियन बने विजय के घर बधाई देने वालों की लाइन लगी हुई है. उन्हें बधाई देने वालों में कुछ लोग बहुत खास हैं, ऐसे ही लोगों में से एक है ज्योतिष राधन पंडित.
Tamil Nadu Election Results : एक्टर विजय की पार्टी टीवीके तमिलनाडु के चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है. पहले चुनाव में डीएमके और एआईएडीएमके जैसी पार्टियों को शिकस्त देना एक्टर विजय की बड़ी उपलब्धि है. उनकी इस उपलब्धि पर उनके घर में जश्न का माहौल है.
विजय के माता-पिता ने जताई खुशी
एक्टर विजय की जीत पर उनके पिता एसए चंद्रशेखर ने काफी खुशी जताई. उन्होंने कहा कि वह प्रदेश में बड़ा बदलाव लेकर आएगा. वहीं उनकी मां शोभा चंद्रशेखर ने कहा कि वो बेटे की सफलता पर बहुत खुश हैं. उनके परिवार का कुछ वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी बहनें खुशी मनाती नजर आ रही हैं. उनके कुछ रिश्तेदार व्हिसलपोडु का मैसेज दे रहे हैं. वे सीटी बजाकर अपनी खुशी का इजहार भी कर रहे हैं. कई रिश्तेदार गाना गाकर तो कुछ डांस करके भी अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं.
विजय की जीत में शामिल होने पहुंची तृषा कृष्णन
विजय की को स्टार और उनकी करीबी मित्र तृषा कृष्णन चुनाव परिणाम की जानकारी मिलने के बाद विजय के घर पहुंची. तृषा कुछ समय तक उनके घर पर रूकीं और उसके बाद वे वापस चली गईं. तृषा ने रविवार को बालाजी के दर्शन किए थे, जिसके बारे में यह कहा जा रहा था कि वो विजय की जीत के लिए प्रार्थना करने बालाजी मंदिर पहुंची थीं. हालांकि तृषा का 4 मई को जन्मदिन है और वे इसी मौके पर बालाजी का आशीर्वाद लेने गई थीं.
विजय को बधाई देने पहुंचे ज्योतिष राधन पंडित
विजय की जीत पर बधाई देने पहुंचने वालों में जिनकी चर्चा सबसे अधिक हो रही है, वे हैं ज्योतिष राधन पंडित. राधन पंडित का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है, जिसमें वे फूलों का गुलदस्ता लेकर विजय के घर में प्रवेश कर रहे हैं. राधन पंडित दक्षिण भारत के प्रसिद्ध ज्योतिष हैं. उन्होंने यूट्यूब पर अपना जो प्रोफाइल लगाया है, उसमें यह जानकारी दी गई है कि वे तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री, एआईएडीएमके, बीजेपी, कांग्रेस और डीएमके के नेताओं को अपनी सलाह दे चुके हैं. उन्होंने जयललिता को भी अपनी सलाह दी है. अब ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि विजय ने भी उनसे सलाह ली थी.
ये भी पढ़ें : विजय थलापति ने तमिलनाडु की राजनीति का बदला रंग, द्रविड़ पहचान पर हावी हुआ विकास का सपना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










