Assam Election 2026 Results Live: असम में वोटों की गिनती शुरू, BJP-हिमंता की वापसी या कांग्रेस करेगी खेल

असम विधान सभा चुनाव 2026 रिजल्ट.
Assam Election 2026 Results Live: असम विधान सभा चुनाव 2026 के नतीजे आज 4 मई को आएंगे. 126 विधान सभा सीटों पर असम की जनता ने बंपर मतदान किया. कुल 85.38 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग करते हुए ऐतिहासिक वोटिंग की.
Assam Election 2026 Results Live: असम विधानसभा चुनाव 2026 का राजनीतिक रण अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है. हफ्तों तक चले प्रचार, आरोप-प्रत्यारोप और रणनीतिक समीकरणों के बाद आज 4 मई 2026 को मतगणना के साथ यह साफ हो जाएगा कि राज्य की सत्ता पर अगला हक किसका होगा. राज्य में 9 अप्रैल को मतदान हुआ, जिसमें 25 लाख से अधिक मतदाताओं में से 85.96 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. राज्य की 126 विधानसभा सीट पर 722 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा, जिसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी 35 जिलों के 40 मतगणना केंद्रों पर ईवीएम खोली जाएंगी. उम्मीदवारों में 59 महिलाएं हैं.
चुनाव प्रचार के दौरान असम में बांग्लादेश से होने वाली घुसपैठ, सीएए, एनआरसी, ध्रुवीकरण, चाय बागान में मजदूरों की स्थिति, विकास, रोजगार और बाढ़ जैसे मुद्दे छाए रहे. दोनों प्रमुख दल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस इन्हें खूब भुनाया. अब दोनों ही अपनी-अपनी जीत को लेकर आत्मविश्वास जताते नजर आ रहे हैं. जहां भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला राजग गठबंधन लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश में है, वहीं कांग्रेस वापसी की उम्मीद लगाए बैठी है.
Assam Election 2026 Results Live: कांग्रेस खेमे में भी उम्मीदें बरकरार
सिवसागर जिले की डेमोव विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अजय कुमार गोगोई ने भरोसा जताया है कि नतीजे जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं के अनुरूप होंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी को उम्मीद है कि इस बार राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी.
Assam Election 2026 Results Live: BJP के बसंत दास ने जताया जीत का भरोसा
असम विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले एनडीए खेमे में आत्मविश्वास साफ नजर आ रहा है. नॉवबोइचा विधानसभा सीट से असम गण परिषद (AGP) के उम्मीदवार बसंत दास ने जीत का भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने बेहतरीन इंतजाम किए हैं और माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण है. बसंत दास ने दावा किया कि जनता का समर्थन उनके पक्ष में है और इस बार भी उनकी जीत तय है. उन्होंने आगे कहा कि हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में एक बार फिर राज्य में सरकार बनेगी और एनडीए लगातार सत्ता में वापसी करेगा.
Assam Election 2026 Results Live: भारी वजन वाले उम्मीदवार और उनकी सीटें
उम्मीदवार – पार्टी – सीट
हिमंत बिस्व सरमा: भारतीय जनता पार्टी जालुकबाड़ी
गौरव गोगोई: कांग्रेस: जोरहाट
अखिल गोगोई: रायजोर दल: सिबसागर
देबब्रत सैकिया: कांग्रेस: नाजीरा
प्रद्युत बोरदोलोई: भारतीय जनता पार्टी: दिसपुर
मीरा बरठाकुर गोस्वामी: कांग्रेस: दिसपुर
पीयूष हजारिका: भारतीय जनता पार्टी: जागीरोड
जयंत मल्ला बरुआ: भारतीय जनता पार्टी: नलबाड़ी
लुरिंज्योति गोगोई: असम जातीय परिषद: खोवांग
कुंकी चौधरी: असम जातीय परिषद: गुवाहाटी सेंट्रल
भूपेन कुमार बोरा: भारतीय जनता पार्टी: बिहपुरिया
Assam Election 2026 Results Live: मनीराम दीवान ट्रेड सेंटर, गुवाहाटी मतदान केंद्र पर चुनाव गिनती होगी.
Assam Election 2026 Results Live: जोरहाट में एक मतगणना केंद्र के बाहर का सीन. यहाँ जोरहाट, मरियानी और तिताबोर विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती होगी.
Assam Election 2026 Results Live: भाजपा खेमे में जीत का भरोसा
असम विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना से ठीक पहले सियासी बयानबाजी हो रही है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को लेकर भी पार्टी नेताओं ने भरोसा जताया कि वे दोबारा मुख्यमंत्री पद संभालेंगे. मतगणना से पहले भाजपा नेतृत्व ने सार्वजनिक रैलियों को सीमित रखते हुए अंदरूनी बैठकों पर ज्यादा जोर दिया. सरमा और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने वर्चुअल समीक्षा बैठक कर उम्मीदवारों के साथ तैयारियों का जायजा लिया.
दिसपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रद्युत बोरदोलोई ने दावा किया कि पूरे असम में माहौल भाजपा और एनडीए के पक्ष में है. उनके मुताबिक, मतगणना शुरू होते ही तस्वीर साफ हो जाएगी और शाम तक यह तय हो जाएगा कि राज्य में फिर से भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनेगी.
Assam Election 2026 Results Live: कांग्रेस का पलटवार, ‘साइलेंट वोटर’ पर भरोसा
कांग्रेस ने भाजपा के दावों और एग्जिट पोल के अनुमानों को खारिज किया है. राज्य कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई का कहना है कि खामोश मतदाता और जनता के बदलते रुझान का फायदा विपक्ष को मिल सकता है. कांग्रेस का मानना है कि जमीनी स्तर पर माहौल उनके पक्ष में है और नतीजों में यह झलक दिखाई देगी.
Assam Election 2026 Results Live: सबसे पहले डाक मतपत्रों की होगी गिनती
असम चुनाव 2026 में जनता के मतों की गणना सुबह 8 बजे शुरू हो गई. इलेक्शन कमीशन पूरी मुस्तैदी से तैयार है. सभी ईवीम को स्ट्रॉन्ग रूम में अधिकारियों, सुरक्षाकर्मियों और उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में खोला जाएगा. असम चुनाव की मतगणना के दौरान सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी. इसके बाद ईवीएम खोले जाएंगे.
Assam Election 2026 Results Live: किसने कितनी सीटों पर लड़ा चुनाव?
चुनाव में 722 उम्मीदवारों में से कांग्रेस के सबसे अधिक 99 उम्मीदवार हैं. इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 90, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के 30, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सहयोगी असम गण परिषद (अगप) के 26 और बोडो पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.
कांग्रेस के सहयोग वाले गठबंधन में रायजोर दल ने 13 सीट पर, असम जातीय परिषद ने 10 सीट पर, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने तीन सीट पर और ऑल पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंस ने दो सीट पर चुनाव लड़ा है.
आम आदमी पार्टी (आप) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) ने 18-18 सीट पर, तृणमूल कांग्रेस ने 22 सीट पर और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने 16 सीट पर चुनाव लड़ा. इसके अलावा, 258 निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं.
Assam Election 2026 Results Live: ऐतिहासिक मतदान के बाद अब मतगणना पर सबका ध्यान
विपक्षी खेमे में विभिन्न दलों के बीच गठबंधन और स्थानीय मुद्दों ने चुनाव को दिलचस्प बना दिया है. पहचान की राजनीति, कल्याणकारी योजनाओं का असर और क्षेत्रीय आकांक्षाएं इस चुनाव के प्रमुख मुद्दे रहे हैं. एसआईआर के बाद इस बार ऐतिहासिक ढंग से जनता से मतदान किया. कुल लगभग 2.5 करोड़ मतदाताओं में से 85.96 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का उपयोग किया. इसमें 84.80 पुरुषों ने, 85.96 महिलाओं और 36.84 थर्ड जेंडर मतदाताओं ने वोट डाले. यह पहली बार है, जब इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं ने वोट डाले हैं.
नगांव, कोकराझार, तिनसुकिया और जोरहाट जैसे जिलों में एक से अधिक मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जिससे प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा किया जा सके. नगांव में मतगणना तीन अलग-अलग केंद्रों पर होगी, जबकि कोकराझार, तिनसुकिया और जोरहाट में दो-दो केंद्रों पर मतगणना होगी.
अब सबकी नजरें मतगणना पर टिकी हैं, जो यह तय करेगी कि राज्य में सत्ता की बागडोर किसके हाथ में जाएगी? क्या भाजपा अपनी ‘हैट्रिक’ पूरी करेगी या कांग्रेस वापसी कर सियासी समीकरण बदल देगी?
Assam Election 2026 Results Live: एग्जिट पोल और सुरक्षा के कड़े इंतजाम
ज्यादातर एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए 85 से 100 सीटें जीतकर बड़ी जीत दर्ज कर सकता है, जबकि कांग्रेस गठबंधन 24 से 36 सीटों तक सिमट सकता है. भाजपा के 70-80 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनने की संभावना जताई गई है.
Assam Election 2026 Results Live: हॉटसीट पर कौन मारेगा बाजी?
भाजपी पहली बार असम के चुनावी मैदान में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के चेहरे को लेकर चुनाव में शामिल हुई. वह अपने पारंपरिक गढ़ जालुकबाड़ी से चुनाव लड़ रहे हैं और जीत की हैट्रिक की उम्मीद कर रहे हैं.
पूर्व लोकसभा सांसद और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट से जीत दर्ज कर विधानसभा चुनाव में अपना पदार्पण करना चाहते हैं.
एआईयूडीएफ प्रमुख और इत्र कारोबारी बद्रुद्दीन अजमल, जो 2024 में धुबरी लोकसभा सीट हार गए थे, बिन्नाकांडी से चुनाव लड़ते हुए राज्य की राजनीति में वापसी की कोशिश कर रहे हैं.
रायजोर दल के प्रमुख और सांसद अखिल गोगोई सिबसागर सीट बचाने की कोशिश में हैं, जबकि विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी तामुलपुर से जीत की उम्मीद कर रहे हैं.
Assam Election 2026 Results Live: कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मतगणना
असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए डाले गए मतों की गिनती 35 जिलों के 40 केंद्रों पर की जाएगी. इस प्रक्रिया के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. ईवीएम को स्ट्रॉन्ग रूम से मतगणना केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की कई कंपनियां पहले से ही निगरानी में लगी हुई हैं, जबकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष असॉल्ट ग्रुप्स भी तैयार रखे गए हैं.
मतगणना केंद्रों और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) वाले ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 25 कंपनियां तैनात की गई हैं. अधिकारियों ने ईवीएम को ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ से मतगणना केंद्रों तक ले जाने के लिए 800 और पुलिसकर्मियों को तैनात करेंगे.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग गोयल ने कहा था कि सीएपीएफ की दो अतिरिक्त कंपनियां स्थायी ड्यूटी पर तैनात रहेंगी. उन्होंने बताया कि राज्य सशस्त्र पुलिस की 93 कंपनियां पहले ही जिलों में तैनात की जा चुकी हैं. मतगणना के दिन किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए 85 ‘असॉल्ट ग्रुप्स’ की सहायता भी मांगी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










