‘70-80 साल के बुजुर्गों से Gen Z को क्या मिलेगा?’ RSS प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम पर अभिजीत दीपके का तंज

Updated:
विज्ञापन

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके, फोटो पीटीआई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

RSS सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में 'जेन Z' और 'जेन अल्फा' के सदस्यों से बातचीत करेंगे. इस कार्यक्रम में भारत भर के 100 से ज्यादा शहरों से आए 15 से 19 साल की उम्र के लगभग 2,000 हाई स्कूल छात्र शामिल होंगे. भागवत के कार्यक्रम को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बयान दिया है. उन्होंने कहा, "यह सब युवाओं के प्रभाव और दबाव के कारण संभव हुआ है."

विज्ञापन

RSS प्रमुख मोहन भागवत के Gen-Z और Gen Alpha के साथ बातचीत पर प्रतिक्रिया देते हुए CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने कहा, "ये देश के वे युवा हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी देर रात रील्स पोस्ट करने पर मजबूर कर दिया है. अब मोहन भागवत भी Gen-Z के साथ जुड़ना चाहते हैं."

विज्ञापन
"संवाद होना एक अच्छी बात है, लेकिन यदि इस बातचीत के लिए संगठन की ओर से भी युवा चेहरे आगे किए जाएं, तो यह और भी बेहतर होगा." - अभिजीत दीपके

अगर 70-80 साल की उम्र के लोग युवाओं से बात कर रहे हैं, तो Gen-Z को क्या फायदा होगा?

अभिजीत दीपके ने कहा, "अगर 70-80 साल की उम्र के लोग युवाओं से बात कर रहे हैं, तो यह ठीक है, लेकिन इससे जेन जी को कितना फायदा होगा? जेन जी को अपने बीच के प्रतिनिधियों की जरूरत है. जब युवा ही युवाओं से संवाद करेंगे, तभी बात ज्यादा प्रभावी होगी."



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola