Parliament : लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

Updated:
विज्ञापन

संसद का लाइव अपडेट (File Photo)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Parliament Live Updates: संसद का मानसून सत्र मंगलवार (4 अगस्त) को भी हंगामेदार होता नजर आ रहा है. विपक्ष राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले और NEET आंदोलन के दौरान छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार को आज भी घेर रहा है. संसद के हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

विज्ञापन

लोकसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार के लिए समाप्त कर दी गई है. अब सदन की अगली बैठक 5 अगस्त को सुबह 11 बजे होगी.

कॉरपोरेट कानून संशोधन विधेयक-2026 पर संयुक्त समिति ने लोकसभा अध्यक्ष को सौंपी रिपोर्ट

कॉरपोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (Joint Committee) ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंप दी. समिति के अध्यक्ष और सांसद सुधीर गुप्ता ने संसद भवन में स्पीकर से मुलाकात कर रिपोर्ट सौंपी.

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

विपक्षी सांसदों की लगातार नारेबाजी और हंगामे के कारण मंगलवार को राज्यसभा की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी. सदन में भारी शोर-शराबे के बीच सभापति ने कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर सरकार से जवाब की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है.

राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

राम मंदिर चढ़ावा चोरी और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग को लेकर मंगलवार को राज्यसभा में विपक्षी सांसदों ने जोरदार हंगामा किया. विपक्ष के शोर-शराबे के बीच सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी, जिसके बाद सभापति ने राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

लोकसभा में जोरदार हंगामा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग को लेकर मंगलवार को विपक्षी सांसदों ने लोकसभा में जोरदार हंगामा किया. शोर-शराबे के बीच सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक

संसद भवन में कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने INDIA गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की बैठक की. बैठक में संसद के मौजूदा सत्र के दौरान विपक्ष की रणनीति और विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी पर चर्चा हुई.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola