19 सितंबर को इन राज्यों में बदलेगा मौसम, भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

Updated:
विज्ञापन

बारिश की सांकेतिक तस्वीर (File Photo)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 19 सितंबर को दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. वहीं, पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से 19 सितंबर के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं.

विज्ञापन

Weather Update 19 September: देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 19 सितंबर को दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. वहीं, पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से 19 सितंबर के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं,

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार 19 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भारी बारिश हो सकती है. इन इलाकों में गरज-चमक और तेज सतही हवाओं की भी संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश में 20 सितंबर को भी भारी बारिश का अनुमान है.

तेलंगाना में भी 19 सितंबर को भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी है. राज्य में 20 से 22 सितंबर के दौरान भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

तमिलनाडु-पुडुचेरी में कई दिनों तक बारिश

तमिलनाडु और पुडुचेरी में 19 सितंबर को भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना है. IMD ने यहां 19 से 24 सितंबर तक लगातार भारी बारिश का पूर्वानुमान दिया है. ओडिशा में 19 सितंबर को गरज-चमक और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है. राज्य में 20 और 21 सितंबर को भी ऐसी गतिविधियों की संभावना है.

ये भी पढ़ें: EPFO में PF की लिमिट ₹15,000 से बढ़कर हुई ₹25,000, जानें कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन पर क्या असर पड़ेगा?

पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू होने के संकेत

बारिश के बीच मानसून की वापसी के भी संकेत मिल रहे हैं. IMD ने 18 सितंबर को जारी अपडेट में कहा कि 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola