औरंगाबाद : दाउदनगर में खेलते-खेलते नहर में गिरा मासूम, जाल में फंसा मिला शव, परिजनों में कोहराम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद के दाउदनगर में एक दुखद घटना में दो वर्षीय मासूम की नहर में डूबने से मौत हो गई. खेलते-खेलते वह अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा और बाद में पानी रोकने के जाल में फंसा मिला.

विज्ञापन

Aurangabad News : औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र के बुकनापुर गांव में शुक्रवार को एक बेहद दर्दनाक हादसे में नहर में डूबने से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई. इस हृदयविदारक घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो वर्षीय आर्यन कुमार अपने घर के आसपास खेल रहा था, तभी खेलते-खेलते वह अचानक अनियंत्रित होकर पास से गुजर रही माली रजवाहा लाइन नहर में जा गिरा.

बच्चे के नहर में गिरने की जानकारी मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. लोगों ने तुरंत शोर मचाया और बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी.

नहर के जाल में फंसा मिला मासूम का शव

ग्रामीणों ने नहर में काफी दूर तक बच्चे की तलाश की. इस दौरान तेज बहाव के साथ बहते हुए बच्चा दाउदनगर के देवदतपुर पुल के समीप पहुंच गया, जहां पानी रोकने के लिए लगाए गए जाल में उसका शरीर फंस गया.

काफी मशक्कत के बाद जब ग्रामीणों की नजर जाल में फंसे बच्चे पर पड़ी, तो उन्होंने आनन-फानन में उसे नहर से बाहर निकाला. इसके बाद बच्चे को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल, दाउदनगर पहुंचाया गया.

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

अनुमंडलीय अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया.

बच्चे की मौत की पुष्टि होते ही अस्पताल परिसर में कोहराम मच गया और परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया. पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे ग्रामीण  | Prabhat Khabar Network
अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

सांत्वना देने पहुंचे जनप्रतिनिधि और ग्रामीण

इस आकस्मिक और दर्दनाक हादसे के बाद से परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है और उन्हें ढांढस बंधाने के लिए अस्पताल पहुंचे लोगों की आंखें भी नम हो जा रही हैं.

Also Read : औरंगाबाद में 1951 टीबी मरीजों को 6 महीने तक मिलेगा पोषण आहार, अस्पतालों में लगेंगी 200 वेटिंग चेयर

शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए गोरडीहां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र सिंह, मनार पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अशोक सिंह और पूर्व मुखिया उपेंद्र राम सहित कई गणमान्य लोग अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे. सभी ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में हरसंभव मदद का भरोसा दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन