रांची पुलिस की बड़ी कामयाबी: TSPC का सब जोनल कमांडर गिरफ्तार, 25 से अधिक वारदातों में था शामिल

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार उग्रवादी और प्रेस वार्ता करती पुलिस

Jharkhand Naxal News: रांची पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर लातेहार के चंदवा से प्रतिबंधित संगठन TSPC के सब जोनल कमांडर विरम राम को गिरफ्तार किया है. आरोपी पिछले 15 वर्षों से संगठन से जुड़ा था और दो दर्जन से अधिक गोलीबारी व आगजनी की घटनाओं में शामिल रहा है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हथियार और संचार उपकरण बरामद किए हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Naxal News, रांची : रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र में टीएसपीसी उग्रवादियों के खिलाफ को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने संगठन के कुख्यात सदस्य और जोनल कमांडर को गिरफ्तार कर लिया है. घटना रविवार की है. जानकारी के मुताबिक वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि बुढ़मू थाना क्षेत्र के ईंट भट्ठों पर फायरिंग करने वाला कुख्यात उग्रवादी विरम राम उर्फ अरविंद जी को चंदवा के धोबी टोला में देखा गया है. इसके बाद ग्रामीण एसपी के निर्देश और डीएसपी खलारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से धोबी टोला स्थित उसके मकान की घेराबंदी की. खुद को घिरता देख वह भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे दौड़ा कर दबोच लिया.

अपराध का कबूलनामा और बरामदगी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ में उग्रवादी विरम राम ने अपना सारा जुर्म कबूल कर लिया है. उसने बुढ़मू क्षेत्र में ईंट भट्ठों पर फायरिंग सहित कई उग्रवादी घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बुढ़मू के छापर गाँव स्थित एक अर्धनिर्मित मकान से एक 9 एमएम पिस्टल, एक मैग्जीन, 7 जिंदा गोलियां, 2 राउटर और एक एंड्रॉइड फोन बरामद किया है.

Also Read: पशु तस्करों ने दी एक लाख की लालच, लेकिन ग्रामीणों ने मवेशियों से भरा ट्रक पुलिस को सौंपा

15 वर्षों से संगठन का मुख्य चेहरा

गिरफ्तार उग्रवादी पिछले 15 सालों से TSPC से जुड़ा है और वर्तमान में बुढ़मू, ठाकुरगांव, खलारी, कांके और मैक्लुस्कीगंज जैसे कई इलाकों में सब जोनल कमांडर के रूप में सक्रिय था. वह जमीन कारोबारियों, ठेकेदारों और कोयला व्यवसायियों को फोन पर धमकाकर रंगदारी मांगता था और लेवी न देने पर आगजनी या गोलीबारी जैसी हिंसक कार्रवाई करता था. पुलिस ने उसके संपर्क में रहने वाले अन्य असामाजिक तत्वों की भी पहचान कर ली है.

लंबा आपराधिक इतिहास

विरम राम के खिलाफ रांची और लातेहार के विभिन्न थानों में 25 से अधिक मामले दर्ज हैं. इनमें पिठोरिया, बुढ़मू, रातु, ठाकुरगांव और कांके थानों में दर्ज रंगदारी, आर्म्स एक्ट और सीएलए एक्ट के गंभीर मामले शामिल हैं. पुलिस के लिए इसकी गिरफ्तारी एक बड़ी चुनौती मानी जा रही थी.

बरामद सामान की सूची

पुलिस ने उसके पास से एक 9 एमएम का पिस्टल, 07 राउंड जिंदा गोली और एक मैग्जीन, 01 एंड्रॉइड फोन और 02 राउटर बरामद किया है.

Also Read: रामगढ़ के भगाड़ ट्रेंचिंग ग्राउंड में कचरे के ढेर में लगी आग, दमकल टीम ने पाया काबू

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola