लोरेटो कॉन्वेंट रांची में देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
लोरेटो कॉन्वेंट रांची में स्वतंत्रता दिवस पर प्रस्तुति देतीं छात्राएं
लोरेटो कॉन्वेंट रांची में 80वें स्वतंत्रता दिवस का उत्सव देशभक्ति के रंग में डूबा रहा. स्कूल की पूर्व छात्रा स्नेहा पन्ना ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. इस समारोह में छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया.
Loreto Convent: लोरेटो कॉन्वेंट रांची में भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के जोश और उत्साह के साथ मनाया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर स्नेहा पन्ना (IRTS) शामिल हुईं, जो स्कूल की पूर्व छात्रा हैं और फिलहाल इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रांसपोर्ट एंड मैनेजमेंट (IRITM), लखनऊ में प्रोबेशन पर हैं.

ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ समारोह
कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला. छात्रों और शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लिया.
छात्रओं ने दी देशभक्ति से भरी प्रस्तुतियां
समारोह के दौरान छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक और देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किए. हाउस प्रेजेंटेशन और मार्च पास्ट भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहे. छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए भारत की स्वतंत्रता के बाद की यात्रा, विकास और उपलब्धियों को दर्शाया.
जिम्मेदार नागरिक बनने का लिया संकल्प
कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि छात्रों को जिम्मेदार, जागरूक और संवेदनशील नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि वे आगे चलकर देश के विकास में सार्थक योगदान दे सकें. विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि समारोह को सफल बनाने में मैनेजमेंट, शिक्षकों, स्टाफ और छात्रों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









