बंगाल और असम में बीजेपी की प्रचंड जीत, तमिलनाडु में TVK की विजय, देखें केरल और पुडुचेरी का हाल

Updated:
विज्ञापन

बंगाल में बीजेपी की जीत पर जश्न मनाते समर्थक, इनसाइड पर टीवीके प्रमुख विजय, फोटो पीटीआई

Assembly Election Results 2026: पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी ने धमाकेदार जीत दर्ज की. जबकि पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन को शानदार जीत मिली. तमिलनाडु में टीवीके ने धमाकेदार जीत दर्ज की. जबकि केरल में कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) को जीत मिली.

विज्ञापन

Assembly Election Results 2026: बीजेपी पश्चिम बंगाल में पहली बार जीत हासिल की है. जबकि असम में एक बार फिर सरकार बनाने के लिए तैयार है. बंगाल में बीजेपी 294 सीटों में से 207 सीट पर दर्ज कर ली है. जो 147 के जादुई आंकड़े से काफी अधिक है. तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों पर सिमट गई. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी भवानीपुर सीट भी नहीं बचा पाई. वहां से बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें 15 हजार से अधिक वोटों से हराया.

असम में बीजेपी को बहुमत, हिमंता सत्ता बचाने में कामयाब

असम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी 126 में से 82 सीटों पर जीत दर्ज की. जबकि बीजेपी गठबंधन ने 102 सीटों पर जीत दर्ज की. राज्य में बीजेपी अकेले दम पर बहुमत के आंकड़े (64) को पार कर लिया है. जबकि कांग्रेस 19 सीटों पर सिमट गई. कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई को जोरहाट में अपनी पहली चुनावी हार का सामना करना पड़ा.

तमिलनाडु में टीवीके ने 107 सीटों पर जीत दर्ज की

तमिलनाडु में अभिनय से राजनीति में कदम रखने वाले विजय के नेतृत्व वाली पार्टी टीवीके ने शानदार जीत दर्ज की. तमिलनाडु में 234 सदस्यीय विधानसभा में टीवीके ने 107 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. सत्ताधारी DMK गठबंधन केवल 74 सीटों पर सीमट गई. बीजेपी गठबंधन AIADMK ने 57 सीटें जीतीं. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को भी हार का सामना करना पड़ा.

केरल में कांग्रेस गठबंधन को मिली बड़ी जीत

केरल में कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) को बड़ी जीत मिली है. 140 सदस्यीय विधानसभा में यूडीएफ 100 सीटों का आंकड़ा पार कर लेगा. कांग्रेस 63 सीटों पर जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. CPI(M) केवल 26 सीटों पर सिमट कर रह गई है. मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को पद से इस्तीफा देना पड़ा.

पुडुचेरी में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस-बीजेपी गठबंधन की जीत

पुडुचेरी में, ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस ने 30 में से 12 सीटों पर जीत हासिल की. जबकि DMK को 5 और बीजेपी को 4 सीटें मिलीं. टीवीके ने दो सीटें जीतकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola