ePaper

5 फरवरी की टॉप 20 खबरें: संसद में हंगामा, कश्मीर में तीन पाक आतंकी ढेर

Updated at : 05 Feb 2026 7:02 AM (IST)
विज्ञापन
5 February Top 20 News

संसद में भारी हंगामा, फोटो पीटीआई

5 फरवरी की टॉप 20 खबरें: संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तकरार जारी है. बुधवार को सदन के अंदर और बाहर भारी हंगामा हुआ. सदन के अंदर किताब पर बवाल, तो सदन के बाहर राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान पर हंगामा हुआ. जम्मू-कश्मीर में सेना के जवानों ने मुठभेड़ में तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां एक क्लिक में पढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

1. राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान पर बवाल, विरोध में सड़क पर उतरी बीजेपी

राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान पर बवाल जारी है. बीजेपी कार्यकर्ता राहुल गांधी के विरोध में सड़क पर उतर गए हैं. दिल्ली से लेकर पंजाब तक विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. बीजेपी ने राहुल गांधी से माफी की मांग की है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

2. मनोज तिवारी का दावा- विपक्षी महिला सांसदों ने घेर ली थी पीएम मोदी की कुर्सी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देने वाले थे, लेकिन विपक्षी सदस्यों के लगातार हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही 5 फरवरी सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. जिस वजह से पीएम मोदी भाषण भी नहीं दे पाए. इस बीच बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने पीएम के भाषण नहीं दे पाने की वजह बताई. उन्होंने विपक्ष पर बड़ा आरोप लगा दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में जवानों ने एक पाक आतंकवादी को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बर्फ से ढके ऊंचे इलाकों में बुधवार शाम को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई. जिसमें जवानों ने एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. अंडर-19 विश्व कप: अफगानिस्तान को हराकर भारत फाइनल में, इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत

अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर भारत आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है. बुधवार को हरारे में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने 310 रन का स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में भारत 41.1 ओवर में केवल तीन विकेट खोकर 311 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. अब भारत और इंग्लैंड के बीच 6 फरवरी को खिताबी भिड़ंत होगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. नेपाल से तुर्की जा रहे विमान में आग, कोलकाता में इमर्जेंसी लैंडिंग

हवा में एक बड़ा हादसा टल गया. तुर्की एयरलाइंस के एक विमान में सवार 236 यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने तब राहत की सांस ली, जब विमान ने कोलकाता के दमदम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड किया. विमान के एक इंजन में आग की चिंगारी देखने के बाद पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी और कोलकाता एयरपोर्ट ने सारी इमरजेंसी सर्विसेज को एक्टिवेट कर विमान को सुरक्षित उतारने में मदद की. पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. बंगाल चुनाव 2026 से पहले अंतरिम बजट पेश करेगी ममता बनर्जी की सरकार

पश्चिम बंगाल विधानसभा में गुरुवार को अंतरिम बजट पेश होगा. सदन शुरू होने पर सबसे पहले विधानसभा में राज्यपाल सीवी आनंद बोस का अभिभाषण होगा. उसके बाद सदन में अंतरिम बजट पेश किया जायेगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. मुख्य चुनाव आयुक्त पर महाभियोग की तैयारी में ममता बनर्जी, कांग्रेस ने कहा- विपक्षी दल मिलकर लेंगे फैसला

मुख्य चुनाव आयुक्त पर महाभियोग लाने की तैयारी ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने की है. कांग्रेस ने कहा है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने के लिए संसद में प्रस्ताव लाने के लिए टीएमसी ने उससे कॉन्टैक्ट किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. पटना नीट छात्रा मौत मामले में DGP का बड़ा एक्शन, हॉस्टल पर गिरेगी गाज, रद्द होगा लाइसेंस

नीट छात्रा की मौत के मामले ने बिहार में हॉस्टल और कोचिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. SSP और IG की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद DGP विनय कुमार ने सख्त बयान देते हुए हॉस्टल प्रबंधन की जिम्मेदारी तय की है और नए नियम लागू करने की बात कही है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. पटना NEET छात्रा मौत केस: पत्रकारों के सवाल पर SSP बोले- नो कमेंट्स, 15 मिनट में PC खत्म, अधिकारियों ने क्या कहा?

NEET छात्रा की मौत के मामले में पटना पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अब तक की जांच की जानकारी दी. अधिकारियों ने यौन हिंसा की आशंका मानी. लेकिन सवालों से बचते नजर आए. आखिर में पुलिस ने कहा कि केस अब CBI को सौंप दिया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. बिहार के गर्ल्स हॉस्टल के लिए सख्त गाइडलाइन जारी: रजिस्ट्रेशन जरूरी, मेल्स की एंट्री पर रोक, 24 घंटे तैनात रहेगी वार्डन

बिहार में गर्ल्स हॉस्टल और कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त हो गई है. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने हॉस्टल का रजिस्ट्रेशन, 24 घंटे महिला वार्डन, CCTV और कड़े सुरक्षा इंतजाम अनिवार्य करने की घोषणा की. पूरी खबर यहां पढ़ें.

11. ना युवाओं को रोजगार, ना पेट्रोल-डीजल सस्ता, फिर बजट में बिहार के लोगों को क्या मिला?

बिहार की नई सरकार ने 3.47 लाख करोड़ का पहला बजट पेश किया. जो पिछले साल से 30 हजार करोड़ ज्यादा है. युवा, रोजगार और किसानों के लिए कोई खास घोषणा नहीं की गई है. पढ़िए इस बजट में क्या-क्या है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. CM का बेटा रिक्शे में घूमता दिखा, वृंदावन में बिना VIP प्रोटोकॉल सड़क पर निकले निशांत, यमुना को किया प्रणाम

बिना VIP प्रोटोकॉल और सुरक्षा घेरे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार वृंदावन पहुंचे हैं. वे वहां सादगी के अंदाज में नजर आए. ई-रिक्शा से घूमते और पूजा-पाठ में जुटे निशांत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर.

13. झामुमो स्थापना दिवस: BJP और महंगाई पर बरसे हेमंत सोरेन, बोले- जब तक भाजपा है, महंगाई कम नहीं होगी

धनबाद में झामुमो के 54वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्थानीय रोजगार और हक की लड़ाई का आह्वान किया. आउटसोर्सिंग कंपनियों को 75% स्थानीय कोटा देने की चेतावनी देते हुए सीएम ने कहा कि अब झारखंडी ‘बोका’ नहीं रहे. जानें उनके 52 मिनट के संबोधन की 10 बड़ी बातें. पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. कोडरमा में CM हेमंत कल भरेंगे ‘हुंकार’: जुटेगा 8 हजार लोगों का हुजूम, हेवीवेट नेता शालिनी गुप्ता थामेंगी JMM का दामन!

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 5 फरवरी को कोडरमा के लोकाई मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान हेवीवेट नेत्री शालिनी गुप्ता झामुमो में शामिल होंगी. जानें सीएम के कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल और सुरक्षा व्यवस्था के क्या हैं पुख्ता इंतजाम. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. आईसीसी ऑफिस भारत में होता तो… पाकिस्तानी यूट्यूबर ने दी धमकी, जानें जय शाह के बारे में क्या कहा?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार किया है. इसके बाद पाकिस्तानी यूट्यूबर अर्सलान नासिर ने आईसीसी ऑफिस को रॉकेट से उड़ाने और जय शाह को जान से मारने की धमकी दी. आईसीसी अब पाकिस्तान पर 35 मिलियन डॉलर का जुर्माना और बैन लगाने की तैयारी में है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. हर फ्रिक को… अगर हो पैसे की कमी और इग्नोरेंस, सुसाइड नहीं

झारखंड में पिछले कुछ दिनों में 4 ऐसी घटनाएं सामने आयीं हैं, जिसने सभ्य समाज को असभ्य की श्रेणी में खड़ा कर दिया है. खुद को ईश्वर की सबसे श्रेष्ठ रचना मानने वाला इंसान, आखिर क्यों इस तरह की हरकत कर बैठता है कि इंसानियत कलंकित हो जाती है? जवाब मिलता है मानसिक स्थिति खराब होने की वजह से फलां व्यक्ति ने इतना घृणित कार्य कर दिया. आखिर मानसिक स्थिति खराब कैसे होती है और इसके परिणाम क्या हैं? पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. क्या 60% DA के बाद आपकी सैलरी 1.60 गुना बढ़ जाएगी?

8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट आया है. 60% महंगाई भत्ते के साथ फिटमेंट फैक्टर 1.60 होने की उम्मीद है. जानें आपकी बेसिक सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. यूपीएससी सिविल सर्विस 2026 के लिए आवेदन शुरू, यहां डायरेक्ट करें अप्लाई

यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से सिविल सर्विस परीक्षा को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो गया है. उम्मीदवार आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाना होगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. RSS पर बनी फिल्म ‘शतक’ को मिला अजय देवगन का समर्थन, 5 दिन पहले टीजर आया था सामने

आरएसएस के 100 साल पूरे होने पर बनी फिल्म ‘शतक’ का टीजर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. पहले बाबा रामदेव और अब अजय देवगन ने इस फिल्म को सपार्ट किया है. उनके समर्थन से दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है. जानिए फिल्म के बारे में.

20. फ्लाइट में सोती महिला से छेड़छाड़: भारतीय मूल का वरुण दोषी, स्लीप मास्क लगाकर की थी हरकत

अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीय वरुण अरोड़ा को महिला पैसेंजर से छेड़छाड़ का दोषी पाया गया है. आरोपी ने ‘स्लीप मास्क’ लगाकर सोए होने का नाटक किया और गंदी हरकतें कीं. FBI की जांच के बाद अब कोर्ट 7 मई को सजा सुनाएगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola