कोडरमा में CM हेमंत कल भरेंगे ‘हुंकार’: जुटेगा 8 हजार लोगों का हुजूम, हेवीवेट नेता शालिनी गुप्ता थामेंगी JMM का दामन!

Updated:
विज्ञापन

लोगों के बैठने के लिए तैयार पंडाल और वहां पर लगी कुर्सियां

Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 5 फरवरी को कोडरमा के लोकाई मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान हेवीवेट नेत्री शालिनी गुप्ता झामुमो में शामिल होंगी. जानें सीएम के कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल और सुरक्षा व्यवस्था के क्या हैं पुख्ता इंतजाम.

विज्ञापन

Hemant Soren, कोडरमा, (विकास कुमार): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार पांच फरवरी को कोडरमा आएंगे. यहां वे लोकाई मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से आयोजित सभा में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पार्टी स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई है. दूसरी तरफ सीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है.

आपके शहर में

विज्ञापन

8 हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाला पंडाल किया गया तैयार

कार्यक्रम को लेकर लोकाई मैदान में भव्य मंच का निर्माण किया गया है, जबकि करीब आठ हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाला पंडाल तैयार किया गया है. मुख्यमंत्री की सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जुटे हुए हैं. जानकारी के अनुसार, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष और कोडरमा विधानसभा चुनाव में तीसरे स्थान पर रहने वाली हेवीवेट महिला नेत्री शालिनी गुप्ता इस सभा के दौरान झामुमो की सदस्यता ग्रहण करेंगी. शालिनी गुप्ता को पार्टी में शामिल कराने को लेकर ही इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. आगे वह कोडरमा में पार्टी का नेतृत्व करेंगी. सभा में मुख्यमंत्री के अलावा गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार के भी शामिल होने की संभावना है. इसके अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.

Also Read: काम का पहला दिन बना जिंदगी का आखिरी! सरायकेला में ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग मजदूर की मौत

करीब एक घंटा सभा स्थल पर रहेंगे मुख्यमंत्री

तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से दोपहर 12:05 बजे जेजे कॉलेज मैदान पहुंचेंगे. यहां से वे सड़क मार्ग के जरिये लोकाई मैदान जाएंगे. मुख्यमंत्री 12:20 से 1:20 बजे तक सभा में शामिल रहेंगे. इसके बाद वे जेजे कॉलेज मैदान स्थित अस्थायी हेलीपैड पहुंचकर रांची के लिए रवाना हो जाएंगे.

डीसी-एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर डीसी ऋतुराज और एसपी अनुदीप सिंह ने बुधवार को आयोजन स्थल और हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए कोडरमा से लोकाई तक की सड़क को दुरुस्त किया गया है. निरीक्षण के दौरान डीसी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिये हैं. बताया जा रहा है कि करीब 30 दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. जिला पुलिस के साथ-साथ अन्य जिलों के पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है.

Also Read: धनबाद का ‘दंगल’: निकाय चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन समर्थकों का उमड़ा जनसैलाब, 15 दिग्गजों ने भरे पर्चे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola