अंडर-19 विश्व कप: अफगानिस्तान को हराकर भारत फाइनल में, इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत

Updated at : 04 Feb 2026 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
India vs Afghanistan

भारतीय अंडर 19 टीम के खिलाड़ी, फोटो एक्स

अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर भारत आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है. बुधवार को हरारे में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने 310 रन का स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में भारत 41.1 ओवर में केवल तीन विकेट खोकर 311 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. अब भारत और इंग्लैंड के बीच 6 फरवरी को खिताबी भिड़ंत होगी.

विज्ञापन

भारत की ओर से आरोन जॉर्ज ने शतक, जबकि वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे ने अर्धशतक जमाया. अफगानिस्तान की ओर से भी शिनोजादा और नियाजई ने शतक जमाया था, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं रही. भारत की ओर से आरोन जॉर्ज ने 104 गेंदों में 15 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 115 रनों की पारी खेली. जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंदों का सामना किया, जिसमें 9 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 68 रन बनाए. कप्तान आयुष म्हात्रे ने 59 गेंदों में 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 62 रनों की पारी खेली. विहान मल्होत्रा 38 और वेदांत त्रिवेदी 5 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत के केवल तीन विकेट गिरे.

अफगानिस्तान ने बनाए थे चार विकेट पर 310 रन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फैसल शिनोजादा और उजेरुल्लाह नियाजई की शतकीय पारी के दम पर अफगानिस्तान ने चार विकेट पर 310 रन बनाया था. शिनोजादा 93 गेंद में 110 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे. जबकि नियाजई ने 86 गेंद में नाबाद 101 रन की पारी खेली.

6 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खिताबी भिड़ंत

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल की दो टीमें मिल चुकी हैं. 6 फरवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच ट्रॉफी के लिए भिड़ंत होगी. फाइनल मुकाबला भी हरारे में ही खेला जाएगा.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola