यूपीएससी सिविल सर्विस 2026 के लिए आवेदन शुरू, यहां डायरेक्ट करें अप्लाई

Published by : Ravi Mallick Updated At : 04 Feb 2026 9:02 PM

विज्ञापन

UPSC CSE 2026 Application फॉर्म भरते कैंडिडेट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik)

UPSC CSE 2026: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से सिविल सर्विस परीक्षा को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो गया है. उम्मीदवार आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाना होगा.

विज्ञापन

UPSC CSE 2026: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से सिविल सर्विस परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस बार सिविल सर्विस (UPSC Civil Service 2026) के माध्यम से कुल 933 पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाना होगा.

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सिविल सर्विस परीक्षा में आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 24 फरवरी 2026 तक का समय मिला है. इसमें आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

UPSC CSE 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन

  • यूपीएससी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब UPSC Civil Services Services Examination 2026 पर जाएं.
  • इसके बाद Apply Online Form पर क्लिक करें.
  • इसमें मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
  • आवेदन के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

UPSC Civil Services Services Examination 2026 Notification PDF यहां चेक करें.

UPSC CSE Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

यूपीएससी सिविल सर्विस (UPSC CSE 2026) में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. वहीं. उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से ज्यादा और 32 साल से कम होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.

UPSC Civil Service Exam Date: कब होगी परीक्षा?

यूपीएससी की तरफ से जारी एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, सिविल सर्विस की परीक्षाएं 24 मई 2026 को आयोजित की जाएंगी. हालांकि, मेन्स परीक्षा की तारीख को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है. यूपीएससी में आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन चेक कर लें.

यह भी पढ़ें: एयर फोर्स में अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका, जल्द करें अप्लाई

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola