मनोज तिवारी का दावा- विपक्षी महिला सांसदों ने घेर ली थी पीएम मोदी की कुर्सी
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 05 Feb 2026 8:35 AM
मनोज तिवारी और अर्जुन राम मेघवाल, फोटो एक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देने वाले थे, लेकिन विपक्षी सदस्यों के लगातार हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही 5 फरवरी सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. जिस वजह से पीएम मोदी भाषण भी नहीं दे पाए. इस बीच बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने पीएम के भाषण नहीं दे पाने की वजह बताई. उन्होंने विपक्ष पर बड़ा आरोप लगा दिया.
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, आज जो हुआ, उसकी तस्वीरें देखकर आप चौंक जाएंगे. पीठासीन सभापति संध्या राय ने बहुत बड़ा बखेड़ा खड़ा होने से बचा लिया. पहली बार देखा गया कि बेल से ऊपर आकर सत्ता पक्ष की ओर, महिलाओं को आगे रखकर विपक्ष ने लड़ाई करने की कोशिश की. लेकिन हम लड़ाई करने नहीं आए हैं. हम तो देश की जनता को दिखाना चाहते हैं कि लगातार चुनाव हारने वाली कांग्रेस पार्टी किस तरह से अपना आपा खो बैठी है. हमने आज तक नहीं देखा, जहां प्रधानमंत्री की कुर्सी होती है, उससे भी तीन-चार कुर्सी ऊपर विपक्ष की महिला सांसद पहुंच गईं और उनके पीछे पुरुष सांसद. पीएम की कुर्सी को महिला सांसदों ने घेर लिया. मनोज तिवारी ने दावा किया कि महिला सांसदों की मंशा पीएम पर हमला करने की थी.
विपक्ष ने पीएम मोदी को बोलने से रोका : मनोज तिवारी
मनोज तिवारी ने आगे कहा- यह स्थिति दिखाती है कि क्योंकि जनता कांग्रेस को हरा रही है, इसलिए वे हमें संसद में बोलने नहीं देंगे. देश को इतना बड़ा सम्मान मिला है, फिर भी वे इसे मनाने नहीं देंगे, और वे यह सब प्रधानमंत्री मोदी को बोलने से रोकने के लिए कर रहे हैं. देश सब कुछ देख रहा है, और देश कांग्रेस से जवाब मांगेगा. उन्होंने आगे कहा, राहुल गांधी एक ऐसी किताब का जिक्र कर रहे थे जो अभी तक पब्लिश नहीं हुई है, लेकिन निशिकांत दुबे ने एक ऐसी किताब का जिक्र किया जो पहले ही पब्लिश हो चुकी है.
विपक्षी नेता पीएम मोदी की सीट के पास बैनर लेकर खड़े थे : अर्जुन राम मेघवाल
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, आज, सदन शुरू होने से पहले, विपक्षी नेता पीएम मोदी की सीट के पास बैनर लेकर खड़े थे. यह बदतमीजी की हद है. दिन में स्पीकर सर ने भी कहा था कि आप विरोध करें, लेकिन आपके विरोध की भी एक सीमा होती है. उसी सीमा में रहें. आप उस जगह क्यों आते हैं जहां प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और दूसरे मंत्री बैठते हैं?. जब हम उन्हें हटा रहे थे, तो वे हिल भी नहीं रहे थे. यह कांग्रेस का घमंड है क्योंकि वे सोचते हैं कि गरीब और पिछड़े समुदायों के लोग यहां आकर कैसे बैठ गए?… राहुल गांधी ने कल कहा था कि मैं विपक्ष का नेता हूं और मुझे कौन रोकेगा… आज, सांसदों ने लिखित में शिकायत दी है, और अब यह मामला स्पीकर सर के पास है.
निशिकांत दुबे ने जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में कुछ किताबों का जिक्र करते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक अप्रकाशित पुस्तक की बात कर रहे हैं, लेकिन वह गांधी-नेहरू परिवार की सच्चाई सामने लाने के लिए कई किताबें लाए हैं. दुबे के बयानों को लेकर विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया और कुछ सदस्यों को आसन के सामने कागज उछालते हुए भी देखा गया.
संसद के बाहर राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच नोंकझोंक
संसद के अंदर हंगामे के अलावा सदन के बाहर भी भारी बवाल देखने को मिला. राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहा, तो बिट्टू ने उन्हें भी सड़क का गुंडा कह दिया. इधर राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भारी प्रदर्शन किया. दिल्ली से पंजाब तक बीजेपी कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और राहुल गांधी से माफी की मांग की.
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान पर बवाल, विरोध में सड़क पर उतरी बीजेपी
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही स्थगित, पीएम मोदी का भाषण टला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










