मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग की तैयारी में ममता बनर्जी, कांग्रेस ने कहा- विपक्षी दल मिलकर लेंगे फैसला

Updated:
विज्ञापन

ममता बनर्जी, ज्ञानेश कुमार और केसी वेणुगोपाल. फोटो : प्रभात खबर

विपक्ष ने अगर ममता बनर्जी के प्रस्ताव को मान लिया, तो मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ संसद में महाभियोग का प्रस्ताव आ सकता है. अपने दिल्ली दौरे के दौरान ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों से महाभियोग लाने की अपील की. समाजवादी पार्टी ने उनका समर्थन किया है, लेकिन कांग्रेस ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं. केसी वेणुगोपाल ने हालांकि इसे सबसे अहम मुद्दों में एक माना है.

विज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त पर महाभियोग लाने की तैयारी ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने की है. कांग्रेस ने कहा है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) को हटाने के लिए संसद में प्रस्ताव लाने के लिए टीएमसी ने उससे कॉन्टैक्ट किया है. इस पर विपक्षी दल सामूहिक रूप से कोई फैसला करेंगे.

विज्ञापन

ममता बनर्जी ने किया सीईसी के खिलाफ महाभियोग लाने का आह्वान

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का आह्वान किया था. उन्होंने इस मुद्दे पर अन्य विपक्षी दलों से समर्थन की अपील की थी. ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) का विरोध करने के लिए नयी दिल्ली पहुंचीं थीं.

भाजपा के काले कारनामों के खिलाफ ममता बनर्जी ने काला कोट पहन लिया है. लोगों को आगे आना चाहिए. आपका वोट छिनना आपके अधिकार का छिनना है. एक-एक करके सब कुछ खत्म कर दिया जायेगा. आपकी नागरिकता पर सवाल उठाये जायेंगे. हम ममता बनर्जी के साथ हैं.

अखिलेश यादव, अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी

अखिलेश यादव ने किया ममता बनर्जी का समर्थन

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी का इस मुद्दे पर समर्थन किया है. हालांकि, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस विषय पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. इस संबंध में जब कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल से पत्रकारों ने बुधवार को सवाल पूछा, तो उन्होंने कहा कि टीएमसी ने पार्टी से संपर्क किया है. पूरा विपक्ष इस पर फैसला करेगा.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

केसी वेणुगोपाल बोले- यह सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों में एक

वेणुगोपाल ने कहा कि यह सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों में से एक है, जिसे टीएमसी ने उठाया है. शिवसेना (उबाठा) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि निर्वाचन आयोग को ट्रांसपेरेंसी बनाये रखनी चाहिए. उनका कहना था कि जिस तरह भाजपा एसआईआर का दुरुपयोग कर रही है और चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर मतदाताओं के नाम काटकर उनके अधिकारों का हनन कर रही है, वह चिंताजनक है. ममता जी यह लड़ाई इसलिए लड़ रही हैं.

इसे भी पढ़ें

एसआईआर पर फर्जी नैरेटिव के लिए यूट्यूबर्स को पैसे बांट रही टीएमसी : शुभेंदु अधिकारी

चुनाव आयोग ने खारिज की बंगाल सरकार की अपील, केंद्रीय पर्यवेक्षकों के रूप में पश्चिम बंगाल के 25 वरिष्ठ अधिकारियों की लिस्ट जारी

सुप्रीम कोर्ट में ममता की धारदार दलील, चुनाव आयोग को नोटिस, अगली सुनवाई सोमवार को

एसआईआर से प्रभावित लोगों को पक्ष रखने का मौका नहीं दे रहा चुनाव आयोग, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का गंभीर आरोप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola