एसआईआर पर फर्जी नैरेटिव के लिए यूट्यूबर्स को पैसे बांट रही टीएमसी : शुभेंदु अधिकारी

Updated:
विज्ञापन

पत्रकारों को संबोधित करते बंगाल बीजेपी के नेता शुभेंदु अधिकारी. फोटो : एएनआई

बंगाल चुनाव से पहले वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण के लिए हो रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के मुद्दे पर भाजपा बनाम तृणमूल कांग्रेस और तृणमूल बनाम चुनाव आयोग की लड़ाई जारी है. इस बीच, बंगाल बीजेपी के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल की सत्ताधारी दल टीएमसी पर एसआईआर के खिलाफ नैरेटिव बनाने के लिए यूट्यूबर्स और कुछ मीडिया वालों को पैसे बांटने के आरोप लगाये हैं.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर गंभीर आरोप लगाये हैं. बंगाल के लीडर ऑफ ऑपोजीशन ने कहा है कि बंगाल की चीफ मिनिस्टर और उनकी पार्टी एसआईआर का फर्जी नैरेटिव गढ़ने के लिए यूट्यूबर्स को पैसे बांट रही है.

विज्ञापन

ममता बनर्जी के इशारे पर एसआईआर के मुद्दे पर फैलाया जा रहा भ्रम – शुभेंदु अधिकारी

नंदीग्राम में अपने विधायक कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल में चुनाव से पहले चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रोसेस को लेकर जान-बूझकर भ्रम फैलाया जा रहा है. इसके लिए पार्टी से लाभ पाने वाले मीडिया और यूट्यूबर्स का इस्तेमाल किया जा रहा है. सब कुछ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इशारे पर हो रहा है.

ममता बनर्जी के बयानों को शुभेंदु ने कहा राजनीतिक ड्रामा

शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री के हालिया बयानों और गतिविधियों को ‘राजनीतिक ड्रामा’ करार दिया. कहा कि पहले दिन मुख्यमंत्री काले शॉल में चुनाव आयोग पर हमला करती नजर आयीं. फिर बिना किसी सबूत या सीसीटीवी फुटेज के आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने बंग भवन की तलाशी ली. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने उनके इस दावे को गलत साबित कर दिया. इससे ममता बनर्जी एक्सपोज हो गयीं हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एसआईआर प्रक्रिया को कमजोर करने के लिए बयानबाजी कर रहीं ममता – अधिकारी

भाजपा नेता ने कहा कि इसके अगले दिन मुख्यमंत्री फिर काले शॉल में चुनाव आयोग के दफ्तर गयीं. बाहर आकर कहा कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसा चुनाव आयोग कभी नहीं देखा. शुभेंदु अधिकारी के अनुसार, ये सभी बयान राजनीति से प्रेरित हैं और SIR प्रक्रिया को कमजोर करने के उद्देश्य से दिये जा रहे हैं.

सुप्रीम कोर्ट में ममता बनर्जी का जाना बंगाल जैसे राज्य के लिए ‘शर्मनाक’ – शुभेंदु

सुप्रीम कोर्ट में ममता बनर्जी की याचिका पर भी शुभेंदु ने सवाल उठाये. कहा कि कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री खुद बहस में पहुंच गयीं, जबकि कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनके वकील उनका पक्ष रखने में सक्षम हैं. शुभेंदु अधिकारी ने इसे पश्चिम बंगाल जैसे शिक्षित और संसाधन-संपन्न राज्य के लिए ‘शर्मनाक’ बताया.

इसे भी पढ़ें

एसआईआर से घबरायी टीएमसी, ममता बनर्जी का विरोध राजनीतिक ड्रामा, बोले शमिक भट्टाचार्य

चुनाव आयोग ने खारिज की बंगाल सरकार की अपील, केंद्रीय पर्यवेक्षकों के रूप में पश्चिम बंगाल के 25 वरिष्ठ अधिकारियों की लिस्ट जारी

एसआईआर से प्रभावित लोगों को पक्ष रखने का मौका नहीं दे रहा चुनाव आयोग, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का गंभीर आरोप

पुरुलिया में 82 साल के दुर्जन माझी ने की आत्महत्या, बेटे ने 23 दिन बाद चुनाव आयोग के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola