किरण रिजिजू को सीट देने के लिए तीन यात्रियों को विमान से उतारा गया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jul 2015 2:18 AM
नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू एक विवाद के केंद्र में आ गए हैं जो उडान में विलंब से जुडा हुआ है. खबर है कि कथित तौर पर उनके कारण लेह से दिल्ली आने वाली एक उडान में करीब एक घंटे की देरी हुई और उनके तथा उनके सहयोगी की खातिर विमान से कथित […]
नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू एक विवाद के केंद्र में आ गए हैं जो उडान में विलंब से जुडा हुआ है. खबर है कि कथित तौर पर उनके कारण लेह से दिल्ली आने वाली एक उडान में करीब एक घंटे की देरी हुई और उनके तथा उनके सहयोगी की खातिर विमान से कथित तौर पर तीन यात्रियों को उतार दिया गया जिनमें एक बच्चा भी था.
सूत्रों के अनुसार यह घटना 24 जून की है. उडान भरने के लिए विमान के दरवाजे बंद हो चुके थे लेकिन इसने तय समय पर उडान नहीं भरी क्योंकि रिजिजू और उनके पीए को सवार होना था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










