सोनिया गांधी, प्रियंका और राहुल विदेश यात्रा के लिए रवाना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jun 2015 10:20 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके पुत्र और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी तथा बेटी प्रियंका गांधी संक्षिप्त विदेश यात्रा के लिए रवाना हुए हैं. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, सोनिया गांधी निजी कारणों से फिलहाल संक्षिप्त अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर हैं.हालांकि पार्टी सूत्रों ने बताया कि सोनिया और प्रियंका पहले एक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके पुत्र और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी तथा बेटी प्रियंका गांधी संक्षिप्त विदेश यात्रा के लिए रवाना हुए हैं. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, सोनिया गांधी निजी कारणों से फिलहाल संक्षिप्त अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर हैं.हालांकि पार्टी सूत्रों ने बताया कि सोनिया और प्रियंका पहले एक साथ रवाना हुई थीं जबकि राहुल गांधी आज रवाना हुए. यद्यपि उनकी यात्रा का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन पार्टी गलियारे में चर्चा है कि सोनिया गांधी एक सप्ताह के लिए बाहर रहेंगी जबकि राहुल के अगले हफ्ते वापस लौटने की उम्मीद है.

गौरतलब है कि इससे पहले यह खबर आयी था कि सिर्फ कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी विदेश यात्रा पर रवाना हो रही है. लेकिन अब कांग्रेस सूत्रों के हवाले से यह खबर आयी कि राहुल और प्रियंका भी विदेश यात्रा में है.
सोनिया की इस यात्रा के बारे में और ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं हुई है और पार्टी हलकों में चर्चा है कि वह एक सप्ताह बाहर रहेंगी. उधर राहुल गांधी के भी कुछ दिनों के लिए विदेश जाने की संभावना है लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola