ललित मोदी प्रकरण : दिग्विजय सिंह ने कहा- प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री खामोश क्यों

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jun 2015 8:32 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : ललित मोदी प्रकरण विवाद में एक बार फिर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने सरकार पर हमला किया है. इस मामले में उन्होंने आज ट्वीट करके प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने ट्वीट किया कि इस मामले में प्रधानमंत्री को साहस दिखाना चाहिए और कुछ करके दिखाना चाहिए. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : ललित मोदी प्रकरण विवाद में एक बार फिर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने सरकार पर हमला किया है. इस मामले में उन्होंने आज ट्वीट करके प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने ट्वीट किया कि इस मामले में प्रधानमंत्री को साहस दिखाना चाहिए और कुछ करके दिखाना चाहिए. यदि ऐसा नहीं हुआ तो यह एक बार फिर नरेंद्र मोदी का यू टर्न होगा.

उन्होंने ट्वीट किया की इस मामले में प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री दोनों खामोश हैं क्यों ? ये वो दो हस्ती हैं जिन्हें मामले में कुछ बोलना चाहिए. हम ये जानना चाहते हैं कि ललित मोदी भगोड़ा हैं या नहीं ? उनको रेड या ब्लू कॉर्नर नोटिस भेजा गया है या नहीं ?

कीर्ति आजाद के कल के बयान पर उन्होंने कहा कि हम यह जानना चाहते हैं कि आखिर आस्तीन का सांप कौन हैं.

आपको बता दें कि सोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को बरखास्त कर देना चाहिए. राहुल ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के कुदमुरा गांव में कहा कि नरेंद्र मोदी कालाधन लाने व उसके खिलाफ अभियान चलाने की बात कहते हैं, लेकिन आइपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी को बचाने का प्रयास किया जाता है. उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेशमंत्री सुषमा स्वराज को बरखास्त कर देना चाहिए. स्वराज इस्तीफा दें, यह मुद्दा नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री को उन्हें बरखास्त करना चाहिए. राहुल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ललित मोदी को बचाने का प्रयास कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola