गडकरी मामला: अरविंद केजरीवाल ने केस वापस लिया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2015 2:02 PM
नयी दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली उच्च न्यायालय से वह मामला वापस ले लिया, जो उन्होंने खुद को जेल भेजने वाले निचली अदालत के फैसले के खिलाफ दायर किया था. अदालत ने यह फैसला केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा दर्ज करायी गयी मानहानि की शिकायत के मामले में सुनाया था. न्यायमूर्ति संजीव […]
नयी दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली उच्च न्यायालय से वह मामला वापस ले लिया, जो उन्होंने खुद को जेल भेजने वाले निचली अदालत के फैसले के खिलाफ दायर किया था. अदालत ने यह फैसला केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा दर्ज करायी गयी मानहानि की शिकायत के मामले में सुनाया था.
केजरीवाल के वकील ने अदालत को बताया, मैं मौजूदा याचिका वापस लेना चाहता हूं. सड़क परिवहन मंत्री गडकरी की ओर से पेश हुए वकील बालेंदु शेखर केजरीवाल के वकील के कथन से सहमत हो गये और कहा कि उन्हें अनुरोध पर कोई आपत्ति नहीं है. 27 अप्रैल को हुई पिछली सुनवाई के दौरान केजरीवाल ने उच्च न्यायालय से कहा था कि मामले को आगे ले जाने या न ले जाने पर अभी उन्होंने फैसला नहीं किया है. उन्होंने मामले पर फैसला करने के लिए समय मांगा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










