भाजपा प्रवक्ता एमजे अकबर ने कहा, राबर्ट वाड्रा ने लूट ली किसानों की जमीन
Updated at : 22 May 2015 1:19 AM (IST)
विज्ञापन

गांधीनगर: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एमजे अकबर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा पर जमकर बरसते हुए आज यहां आरोप लगाया कि उन्होंने कंपनियां खोलने के लिए किसानों की जमीन लूटी है. अकबर यहां भाजपा की गुजरात इकाई द्वारा पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक मीडिया कार्यशाला में भाग लेने आए थे.गुजरात के […]
विज्ञापन
गांधीनगर: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एमजे अकबर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा पर जमकर बरसते हुए आज यहां आरोप लगाया कि उन्होंने कंपनियां खोलने के लिए किसानों की जमीन लूटी है.
अकबर यहां भाजपा की गुजरात इकाई द्वारा पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक मीडिया कार्यशाला में भाग लेने आए थे.गुजरात के भाजपा नेताओं को संबोधित करते हुए अकबर ने किसानों के कल्याण के बारे में बात करने वाले कांग्रेेस नेताओं को जवाब देने की जरुरत पर जोर दिया.
अकबर ने आरोप लगाया, ‘‘मैं किसी व्यक्ति का नाम लेना नहीं चाहता जो किसानों के बारे में बात कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने किसानों की जमीन हासिल कर खुद ही कंपनियां लगाई हैं. लेकिन हमे राबर्ट वाड्रा जैसे लोगों का जिक्र क्यों नहीं करना चाहिए? उन्होंने दिनदहाडे किसानों की जमीन लूटी है.’’ अकबर ने कार्यशाला में भाग लेने वालों से कहा, ‘‘जब हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों की बेहतरी के लिए काम करने की कोशिश कर रहे हैं वे (कांग्रेस नेता) उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं. मेरा मानना है कि हमें (भाजपा को), अवश्य ही एक मुंहतोड जवाब देना चाहिए, वो भी भरोसे के साथ. उसके लिए हमे तथ्य ढूंढने होंगे.’’
मोदी सरकार के सत्ता में एक साल पूरे होने पर टिप्पणी करते हुए अकबर ने दावा किया कि उनकी सरकार की सबसे बडी उपलब्धि भ्रष्टाचार का पूरी तरह से सफाया करना है. उन्होंने कांग्रेस को पिछले एक साल के दौरान भ्रष्टाचार की एक भी घटना का पता लगाने की चुनौती दी. उन्होंने भाजपा नेताओं को कांग्रेस के बारे में अलर्ट करते हुए कहा कि यह पार्टी भाजपा नीत सरकार के बारे में लोगों के विचार को बदलने की कोशिश कर रही है.उन्होंने कहा, ‘‘वे (कांग्रेस नेता) लोगों के विचार को बदलने की कोशिश करेंगे, लेकिन मोदी एक कर्मयोगी हैं. वह समर्पण के साथ अपना काम करने में यकीन रखते हैं. मौसमी हवाएं चट्टान पर कोई असर नहीं करेंगी.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




